फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद दंपती सुसाइड केस: घर में मिला कागज का बना ऐसा बॉक्स, देखकर पुलिस और पड़ोसी भी चौंके

Sat, 27 Jun 2020 09:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Jun 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
couple commits sucide in ghaziabad indirapuram A box made of paper is found in house
couple commits sucide in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में शुक्रवार सुबह हुई घटना के बारे में जिसने भी सुना दंग रह गया। मां का शव फंदे पर लटका था। वहीं, पास में फर्श पर बच्चा नीचे खेल रहा था। बच्चे को तनिक भी आभास नहीं था कि उसके सिर से माता और पिता का साया उठ गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका की बहन की सहेली सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंची तो पड़ोसियों को जानकारी हुई। 
couple commits sucide in ghaziabad indirapuram A box made of paper is found in house
couple commits sucide in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, अंजलि के मोबाइल पर तीन मैसेज भेजे गए थे। जिसमें लिखा गया था दीदी कल सुबह समय से घर पर आ जाना। इसके बाद दूसरे मैसेज में लिखा था कि बाबू घर पर अकेला होगा। सुबह करीब पौने छह बजे जब अंजलि की आंख खुली तो मैसेज खोलकर देखा, इस पर उन्होंने मैसेज किया कि तुम कहां जा रही हो।

 
couple commits sucide in ghaziabad indirapuram A box made of paper is found in house
गाजियाबाद में दंपती ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
जवाब नहीं मिलने पर मृतक पल्लवी को कॉल किया तो कॉल नहीं उठा। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने गाजियाबाद में रहने वाली सहेली को कॉल कर पल्लवी के पास जाने को कहा। सुबह करीब साढ़े सात बजे अंजलि की सहेली ने फ्लैट का दरवाजा खोलकर देखा तो पल्लवी का शव फंदे पर लटका था और वहीं बच्चा खेल रहा था। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने बच्चे को उठाया गया। पड़ोसी ने बताया कि सुबह करीब साढे़ छह बजे बच्चे के रोने की एक बार आवाज भी आई थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि इस तरह की घटना घटी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
couple commits sucide in ghaziabad indirapuram A box made of paper is found in house
इंदिरापुरम में पति-पत्नी ने किया सुसाइड - फोटो : प्रभात पांडेय
नौ माह पूर्व ही यहां रहने आया था परिवार
पड़ोसियों के मुताबिक, दिवाली के आसपास यहां पर रहने के लिए परिवार आया था। निखिल काफी हंसमुख स्वभाव के थे। वह सभी के साथ मिलजुल कर रहते थे। जबकि लोगों का कहना था कि कभी उनके घर से किसी प्रकार के लड़ने झगड़े की आवाज तक नहीं आई। जबकि उनकी पत्नी और बच्चा घर से बाहर कोरोना के चलते कम ही निकलते थे। निखिल वर्क फ्रॉम होम थे।
 
विज्ञापन
couple commits sucide in ghaziabad indirapuram A box made of paper is found in house
गाजियाबाद में दंपती ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
खून से सना मिला था चाकू
पुलिस को बेडरूम से सब्जी काटने वाला चाकू खून से सना मिला। बिस्तर और तकिये पर भी खून फैला था। बच्चे के कपड़े पर पीछे से खून के निशान थे लेकिन बच्चे के किसी प्रकार की कोई चोट या घाव नहीं था। फोरेंसिक टीम ने चाकू को कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने पहले नस काटने की कोशिश की होगी। असफल होने पर कपड़े के फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि पहले किसने आत्महत्या की होगी इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed