लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात गुरुग्राम पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। इन आपातकालीन परिस्थिति में ड्यूटी करके घर लौट रहे एक डॉक्टर के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। पढ़ें क्या है पूरा मामला...
2 of 5
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान पुलिसवालों पर लगा एक डॉक्टर को पीटने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर के आईकार्ड दिखाने के बावजूद पुलिसकर्मी नहीं माने और दुर्व्यवहार किया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने और डॉक्टर की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से लिखित शिकायत के बावजूद आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डॉक्टर के परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
3 of 5
लॉकडाउन में खाली पड़ी सड़कें
- फोटो : amar ujala
घटना 28 मार्च की शाम की है। ताज नगर निवासी डॉक्टर सतीश (53) की विशेष ड्यूटी पटौदी स्थित सरकारी अस्पताल में लगी हुई है। शनिवार सुबह वह गाड़ी से पटौदी अस्पताल गए थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें नाके पर पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। पुलिसकर्मियों ने बहस के बाद उन्हें जाने दिया। शाम को जब वह वापस ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे तो जमालपुर चौक स्थित पुलिस नाके पर रोक लिया गया।
4 of 5
लॉकडाउन के दौरान तैनात पुलिस के जवान
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह डॉक्टर है और उनकी सरकारी ड्यूटी लगी हुई है। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी एक न सुनी और लाठी भांज दी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने मारपीट की तो पीड़ित ने उन्हें अपना सरकारी आईकार्ड दिखाया तो एक पुलिसकर्मी ने कहा कि तुम्हें अभी डॉक्टर बनाता हूं।
5 of 5
बेवजह घर से निकले लोगों को उठक बैठक कराती पुलिस
- फोटो : amar ujala
इस पूरी घटना को कुछ दूर पर मौजूद एक युवक ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाकर रिकॉर्ड कर लिया। 29 मार्च को इस संबंध में पीड़ित डॉक्टर ने सीएमओ को पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। हालांकि उस पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। डॉक्टर के परिजनों का कहना है कि अगर पुलिसकर्मी डॉक्टरों के साथ इस तरह का व्यवहार करेंगे तो वे ड्यूटी कैसे करेंगे।