Live
CJP Protest Live: जंतर-मंतर की ओर आज फिर सीजेपी का कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले; प्रदर्शन पर पढ़ें ताजा अपडेट्स
{"_id":"6acaf27dc0c95e5ebd08b650","slug":"cjp-protests-demanding-the-resignation-of-cec-gyanesh-kumar-2026-10-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"CJP Protest Live: जंतर-मंतर की ओर आज फिर सीजेपी का कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले; प्रदर्शन पर पढ़ें ताजा अपडेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 11 Oct 2026 09:46 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 11 Oct 2026 09:46 AM IST
खास बातें
Delhi CJP Protest Live Updates: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। सीजेपी के अंजिक्य शिंदे ने कहा कि जब तक सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, आज दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले हैं। मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट खुले रहेंगे। यहां पढ़ें सीजेपी प्रदर्शन से जुड़ा हर पल का अपडेट...
विज्ञापन
CJP Protest
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:36 AM, 11-Oct-2026
आज सभी मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट खुले रहेंगे
आज दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले हैं। मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट खुले रहेंगे। और ट्रेनें तय समय के अनुसार चलेंगी।VIDEO | Delhi: Metro stations remain open today, with trains running as per schedule. Visuals from Mandi House Metro Station. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/Zg0VTHkZRA
— Press Trust of India (@PTI_News) October 11, 2026
09:33 AM, 11-Oct-2026
यूट्यूबर ध्रुव राठी को किया गया रिहा
यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा कर दिया गया है। हरियाणा के गुरुग्राम में हिरासत में लिए गए ध्रुव राठी को देर रात रिहा कर दिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
09:22 AM, 11-Oct-2026
दिल्ली में ट्रैफिक पर सख्त पाबंदियां
यातायात पुलिस के अनुसार शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वाइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, गुरु नानक चौक, मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग, चेम्सफोर्ड रोड, लोधी रोड फ्लाईओवर और नीला गुंबद के आसपास यातायात प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा मदरसां टी-प्वाइंट, सम्राट होटल राउंडअबाउट, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग फ्लाईओवर, रिंग रोड-सेंट मार्टिन मार्ग टी-प्वाइंट, अशोका रोड-जंतर मंतर रोड, विंडसर पैलेस, टॉलस्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग और रेल भवन के आसपास भी डायवर्जन लागू किया जा सकता है। कनॉट प्लेस, बाराखंभा रोड, गोल डाकखाना, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल और संसद मार्ग से जुड़े मार्गों पर भी आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।
यातायात पुलिस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और जरूरी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है। रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को खास तौर पर समय का ध्यान रखने को कहा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जमीनी स्थिति के अनुसार डायवर्जन और प्रतिबंधों में बदलाव किया जा सकता है। लाइव अपडेट के लिए यातायात पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देखते रहने की सलाह दी गई है।
यातायात पुलिस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और जरूरी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है। रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को खास तौर पर समय का ध्यान रखने को कहा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जमीनी स्थिति के अनुसार डायवर्जन और प्रतिबंधों में बदलाव किया जा सकता है। लाइव अपडेट के लिए यातायात पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देखते रहने की सलाह दी गई है।
09:20 AM, 11-Oct-2026
जंतर-मंतर पर सुरक्षा बलों की तैनाती
सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के एलान और बीते कल पुलिस की कार्रवाई के बाद आज भी जंतर-मंतर पर सुरक्षा बलों की तैनाती है। यहां बड़ी संख्या में पुलिस और अन्य सुरक्षा बल मौजूद हैं।09:09 AM, 11-Oct-2026
दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां सीजेपी नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।08:38 AM, 11-Oct-2026
अब भी हिरासत में हैं सीजेपी नेता दिपके, रांका और सौरव
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीजेपी नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को एहतियाती हिरासत में रखा गया है। उन्हें आज दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:14 AM, 11-Oct-2026
शनिवार को ये बड़े नेता हिरासत में रहे
शनिवार को आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से हिरासत में लिया गया। संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज व गोपाल राय भी हिरासत में रहे। तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी, डेरेक ओब्रायन, डोला सेन, विजयन, माणिक सरकार और वृंदा करात को केरल भवन के बाहर से हिरासत में लिया गया। अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज, फिल्मकार अबान रजा भी हिरासत में रहे।
08:00 AM, 11-Oct-2026
भारत ने जताई कड़ी आपत्ति- आंतरिक मामलों में यूएन की टिप्पणी अनुचित हस्तक्षेप
प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की ओर से चिंता जताने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन ने यूएन की टिप्पणी खारिज करते हुए इसे अनुचित और भारत के आंतरिक मामलों में अवांछित हस्तक्षेप करार दिया है। यूएन प्रवक्ता थमीन अल-खीतान ने हिरासत पर चिंता जताते हुए सभी नेताओं की तत्काल रिहाई की अपील की थी।07:55 AM, 11-Oct-2026
प्रदर्शनकारियों से झड़प, छह पुलिसकर्मी घायल
दिल्ली में करीब 45 हजार जवानों की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पाबंदियों के चलते प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच सके। हालांकि बॉर्डर पर चेकिंग से ट्रैफिक चोक हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई। आरोप है कि पुलिस पर हुए पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस बीच, कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने 12 अक्तूबर को बड़े प्रदर्शन का एलान किया है।07:53 AM, 11-Oct-2026