फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   child helpline in Delhi received 30918 calls over three months and action was taken in many cases

बच्चों की आवाज बनी हेल्पलाइन: जबरन शादी रुकवाने के लिए 17 वर्षीय बच्ची ने मांगी मदद, 24 घंटे में हुई कार्रवाई

Sun, 11 Oct 2026 01:44 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 11 Oct 2026 01:44 PM IST
सार

दिल्ली में चाइल्ड हेल्पलाइन पर तीन महीने में 30,918 कॉल आईं। इनमें बाल शोषण के 735 मामले दर्ज हुए। जबरन शादी से लेकर पारिवारिक विवाद, पढ़ाई और साइबर खतरों तक, बच्चे अब अपनी और दोस्तों की मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं।

विज्ञापन
child helpline in Delhi received 30918 calls over three months and action was taken in many cases
दिल्ली में चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्रवाई - फोटो : AI/अमर उजाला

विस्तार

करीब तीन महीने पहले उत्तर-पश्चिम दिल्ली की 17 वर्षीय एक बच्ची ने दिल्ली सरकार की चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन किया। उसे अपनी नहीं, सहेली की चिंता थी। सहेली की जबरन शादी कराई जा रही थी और उसे डर था कि परिवार को पता चला तो उसकी मुश्किल भी बढ़ सकती है। इसके बावजूद उसने मदद मांगी।
विज्ञापन
Trending Videos

हेल्पलाइन ने पहले उसका डर दूर किया और फिर संबंधित परिवार तक पहुंचकर हस्तक्षेप किया। करीब 24 घंटे में शादी रुकवा दी गई। यह घटना केवल एक बाल विवाह रुकने की कहानी नहीं, बल्कि बच्चों के बीच मदद मांगने के बढ़ते भरोसे की तस्वीर भी है। हेल्पलाइन पर अब बच्चे केवल गंभीर संकट में ही नहीं, बल्कि घर में डांट, माता-पिता से विवाद, पढ़ाई और स्कूल की समस्याओं को लेकर भी फोन कर रहे हैं। कई बच्चे शोषण, नशे, साइबर खतरे और घर से भागने जैसी स्थितियों में सहायता मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर कॉल संकट नहीं
अधिकारियों के मुताबिक, तीन महीने में हेल्पलाइन पर 30,918 कॉल आईं। इनमें 19,124 कॉल गलत या अप्रासंगिक पाई गईं, जबकि 6,787 कॉल सूचना या पूछताछ से जुड़ी थीं। हालांकि, हर ऐसी कॉल को महज गलत कॉल मानना पूरी तस्वीर नहीं बताता। कई बच्चों को यह भी स्पष्ट नहीं होता कि उनकी समस्या किस श्रेणी में आती है या किससे मदद मांगी जाए। 
विज्ञापन

शोषण और पारिवारिक विवाद बड़ी चिंता 
आंकड़ों के अनुसार, तीन महीने में बाल शोषण के 735 मामले सामने आए। इसके बाद 443 पारिवारिक विवाद, 407 बच्चों के मिलने, 346 लापता बच्चों, 244 काउंसलिंग और 190 स्कूल संबंधी समस्याओं के मामले दर्ज हुए। बाल श्रम के 135, घर से भागने के 104 और आश्रय से जुड़े 104 मामले भी सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed