रिहा होते ही प्रधानमंत्री से केजरीवाल का सवाल: पूछा- दिपके, ध्रुव राठी और सौरभ कहां हैं? देश चाहता है जानना
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'प्रधान मंत्री जी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, ध्रुव राठी और सौरब दास कहां हैं? आपने पुलिस के जरिए उन्हें कहां रखा है?
देश जानना चाहता है।'
विस्तार
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने रिहा कर दिया है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को भी रिहा कर दिया गया। हिरासत से छूटने के बाद ने एक एक्स पर लिखा, 'प्रधान मंत्री जी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, ध्रुव राठी और सौरब दास कहां हैं? आपने पुलिस के जरिए उन्हें कहां रखा है? देश जानना चाहता है।'
प्रधान मंत्री जी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, ध्रुव राठी और सौरब दास कहाँ हैं? आपने पुलिस के ज़रिए उन्हें कहाँ रखा है? देश जानना चाहता है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 10, 2026विज्ञापन
घर के बाहर से लिए गए थे हिरासत में
बता दें कि शनिवार को दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को उनके आवास के बाहर ही हिरासत में ले लिया था। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मार्च कर रहे थे।
पहले ही कर दिया था प्रदर्शन में शामिले होने का एलान
प्रदर्शन के एक दिन पहले शुक्रवार को केजरीवाल ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ इस प्रदर्शन में शामिल होंगे और युवाओं से कथित वोट चोरी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग वाले प्रदर्शन में जुड़ने की अपील की थी। इसे लेकर केजरीवाल समेत आप नेताओं के घर के बाहर पहले से पुलिस तैनात रही। शनिवार दोपहर जैसे ही वह अपने घर से निकले तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया। इस दौरान केजरीवाल समेत आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस का विरोध किया। बाद में पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया।