दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दफ्तर में 3 साल के कार्यकाल में चाय-नाश्ते पर अबतक लगभग 1.03 रुपये खर्च किए हैं।
बता दें कि इस बात का खुलासा हल्दवानी के रहने वाले एक एक्टिविस्ट के कारण हुआ। उन्होंने फरवरी में आरटीआई क्वेरी की थी। जिसका जवाब पिछले हफ्ते आया है।
3 of 5
kejriwal
- फोटो : अमर उजाला
एक्टिविस्ट हेमंत सिंह गौनिया को आरटीआई से जवाब मिला कि जब से अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने हैं तब से अबतक 11.99 लाख रुपयों के उनके एक्सपेंसेस थे।
इसके अलावा 2015-16 में उन लोगों ने 23.12 लाख का चाय-नाश्ता किया है, वर्ष 2016-17 में 46.54 लाख रुपये था और 2017-2018 में 33.36 लाख रुपये था।
5 of 5
रैली में हिस्सा लेते हुए केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
हेमंत सिंह गौनिया ने एक और क्वेरी की थी। इसमें उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के चाय-नाश्ते का ब्योरा मांगा था। पता चला कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 10 महीनों में 68 लाख रुपये अपने मेहमनों के चाय-नाश्ते के लिए खर्च कर चुके हैं। 2016 में पता चला था कि समाजवादी पार्टी ने अपने 4 साल के कार्यकाल में 9 करोड़ रुपये खर्च किए थे।