फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पुलिस ने क्यों टीवी एक्टर को पीट-पीट कर पहुंचाया अस्पताल, CCTV में खुला राज

Sun, 19 May 2019 03:02 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 May 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
cctv receals why up police beaten tv actor
aansh arora - फोटो : social media
गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद के वैशाली सेक्टर एक निवासी टीवी एक्टर अंश अरोड़ा ने इंदिरापुरम पुलिस पर कस्टडी के दौरान मारपीट और थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया। घायल टीवी एक्टर वैशाली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने पुलिस की शिकायत मानवाधिकार आयोग, पीएम, सीएम समेत डीजीपी से की है। 12 मई को वैशाली सेक्टर चार स्थित एक स्टोर पर तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने उन्हें उठाया था।



 
cctv receals why up police beaten tv actor
ansh arora - फोटो : अमर उजाला
वैशाली सेक्टर एक स्थित सार्थक एंक्लेव में अंश अरोड़ा परिवार के साथ रहते हैं। वह तीन साल से मुंबई के लोखंडवाला में रहकर टीवी सीरियल में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह 28 अप्रैल को छुट्टियों में घर आए थे। वह 11 मई को वैशाली सेक्टर 4 स्थित शॉप्रिक्स मॉल में एक स्टोर से देर रात उन्होंने हॉटडॉग आर्डर किया। 
cctv receals why up police beaten tv actor
ansh arora - फोटो : अमर उजाला
इस पर स्टोर स्टाफ ने आधे घंटे इंतजार करने को कहा। तब अंश ने आर्डर कैंसल करने को कहा जिस पर उनका विवाद हो गया। उन्होंने गुस्से में वहां तोड़फोड़ कर दी। उसके बाद वहां से भाई के साथ चले गए। अंश ने बताया कि अगले दिन 12 मई की रात करीब एक बजे वह फिर से स्टोर पर माफी मांगने पहुंचे तो पीछे से आई पुलिस ने उन्हें उठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
cctv receals why up police beaten tv actor
ansh arora - फोटो : अमर उजाला
पुलिस थाने ले आई। उनका आरोप है कि पुलिस ने कस्टडी में चमड़े के पट्टे से पिटाई की और उन्हें थर्ड डिग्री दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। अब वह जमानत पर बाहर आए और वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उन्होंने मानवाधिकार आयोग, पीएम, सीएम और यूपी के डीजीपी व एसएसपी गाजियाबाद से शिकायत की है। 
विज्ञापन
cctv receals why up police beaten tv actor
ansh arora - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शांतिभंग की धारा में चालान किया था। स्टोर में तोड़फोड़ का सीसीटीवी सामने आया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जो मारपीट और थर्ड डिग्री के आरोप लगाए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी।
- उपेंद्र कुमार अग्रवाल, एसएसपी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed