फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामान्य से सात डिग्री नीचे लुढ़का दिल्ली एनसीआर का पारा, आठ वर्षों का टूटा रिकॉर्ड

Sun, 19 May 2019 01:31 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Delhi NCR weather change after rain
Delhi weather - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी व बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में सात डिग्री लुढ़क गया है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से सात डिग्री नीचे है।

Delhi NCR weather change after rain
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

बीते आठ वर्षों के दौरान दिल्ली में 18 मई को दर्ज किया गया सबसे कम अधिकतम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटों में 11.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है। वहीं पालम इलाके में सबसे अधिक 19.6 मिमी बारिश हुई। 

Delhi NCR weather change after rain
प्रतीकात्मक तस्वीर

वहीं राजधानी में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। वर्ष 2014 के बाद इस साल न्यूनतम तापमान का भी रिकॉर्ड बना।  वर्ष 2014 में 13 मई को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा था। जबकि न्यूनतम तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड 2 मई 1965 का है जब न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi NCR weather change after rain
Delhi weather

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार शाम व रात को जमकर बारिश हुई व कुछ इलाके में ओले भी पड़े। इस कारण से तापमान में इतनी गिरावट हुई। विभाग ने शनिवार को भी बारिश होने का अनुमान जताया था। लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई और पूरा दिन मौसम सुहाना बना रहा।  

विज्ञापन
Delhi NCR weather change after rain
delhi weather

हालांकि अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। 21 मई के बाद से एक बार फिर से बारिश की स्थिति बन सकती है। 

आठ सालों का 18 मई का अधिकतम तापमान
2011        44.0
2012        38.0
2013        42.0
2014        37.0
2015        40.0
2016        43.0
2017        37.0
2018        42.0

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed