केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना महामारी के कारण टर्म-1 और टर्म-2 के आधार पर लिए गए बारहवीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। टर्म-1 की परीक्षा को 30 फीसदी, और टर्म-2 की परीक्षा को 70 फीसदी वेटेज दी गई है। इस फॉर्मूले से देशभर में 92.71 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। पिछले साल की तुलना में नतीजों में 6.66 फीसदी की गिरावट आई है। करीब 1,34,797 विद्यार्थियों ने 90-95 फीसदी के बीच अंक हासिल किए हैं। जबकि 95 फीसदी से ऊपर अंक लाने वालों की संख्या 33,432 है। देशभर से बिजनेस स्टडी विषय में 4,710 विद्यार्थियों के सौ में से सौ अंक हैं।
10 तस्वीरों में देखें बेटियों का जश्न: इस बार भी लड़कियों का पलड़ा भारी, पढ़ें CBSE रिजल्ट की बड़ी बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 22 Jul 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन