सेना भर्ती रैली में बृहस्पतिवार को एक अभ्यर्थी ने चयनित होने के लिए ऐसा कुछ कर लिया, जिसकी कल्पना भी मुश्किल है। (सभी फोटोः अमर उजाला)
2 of 7
sena bharti
- फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थी ने अपना सिर पत्थर से फोड़ लिया, ताकि सिर पर सूजन आने से कुछ सेंटीमीटर उसकी लंबाई बढ़ जाए और उसका चयन हो जाए। अधिकारियों ने बारीकी से जांच की तो मामला पकड़ा में आया।
3 of 7
sena bharti
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर भर्ती के लिए फर्जी निवास प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज लेकर अभ्यर्थी आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी अधिकारियों ने दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों को पकड़ा। दौड़ के दौरान पांच पेसर भी पकड़े गए।
4 of 7
sena bharti
- फोटो : अमर उजाला
कमला नेहरू नगर मैदान में सेना की भर्ती रैली चल रही है। बृहस्पतिवार को भर्ती के लिए मुरादाबाद जनपद के युवाओं को बुलाया गया। इसमें 7289 युवा रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 4347 युवा ही ग्राउंड में पहुंचे। 409 युवाओं को निर्धारित लंबाई से कम होने पर छांट दिया गया। जबकि 3938 युवा भर्ती के लिए दौड़े। 290 युवाओं को दौड़ के बाद अंतिम रूप से चयनित किया गया। तीसरे दिन 25 फर्जी डाक्यूमेंट्स और 18 एडमिट कार्ड वाले अभ्यर्थी पकड़े गए।
5 of 7
sena bharti
- फोटो : अमर उजाला
भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थी हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद से आए अंकित कुमार ने अपने शरीर की लंबाई को ज्यादा करने के लिए सिर को पत्थर मार कर फोड़ लिया। इससे उनके सिर में सूजन आ गई। जब उनकी लंबाई मापी गई तो निर्धारित से थोड़ी ज्यादा निकली।(फोटो में पेसर उज्जवल)