फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब यात्रियों के बोझ तले बैठ गई दिल्ली से पटना जा रही ट्रेन, ऐसे टला बड़ा हादसा

Sat, 05 May 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 May 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
sampoorna kranti express going to patna from delhi stopped just before departure because of problem
new delhi railway station ndls

चाहे कोई भी सीजन हो भारतीय रेल में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या हमेशा ही कितनी ज्यादा होती है ये तो आपको पता होगा। लेकिन यात्रियों के बोझ से एक डिब्बा ही बैठ जाए ये शायद ही आपने सुना हो। (सभी फोटोः सांकेतिक)

sampoorna kranti express going to patna from delhi stopped just before departure because of problem
sampoorna kranti express - फोटो : अमर उजाला

ठीक ऐसा ही कुछ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ। जब नई दिल्ली से पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल जा रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में इतने यात्री सवार हो गए कि ट्रेन का एक डिब्बा ही बैठ गया।

sampoorna kranti express going to patna from delhi stopped just before departure because of problem
sampoorna kranti express - फोटो : अमर उजाला

खराब हालात देखते हुए रेलवे के मैकेनिकल विभाग ने ट्रेन को चलाने की मंजूरी ही नहीं दी। इसके बाद यात्रियों को जबरन उतारकर जांच की गई फिर करीब 1 घंटे 50 मिनट की देरी से ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
sampoorna kranti express going to patna from delhi stopped just before departure because of problem
sampoorna kranti express

जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर मंगलवार को जब संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस चलने को तैयार थी तो यात्रियों से सभी डिब्बे खचाखच भर गए थे। ट्रेन के दिल्ली से रवाना होने का समय शाम 5:25 बजे था। उससे कुछ समय पहले रेलकर्मियों की निगाह जनरल श्रैणी वाले डिब्बे पर पड़ी जो यात्रियों के अतिरिक्त बोझ तले दब गया था।

विज्ञापन
sampoorna kranti express going to patna from delhi stopped just before departure because of problem
sampoorna kranti express - फोटो : अमर उजाला

यह सूचना तत्काल रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद वो सब तुरंत मौके पर पहुंचे। फिर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्यिमों को बुलाकर पहले डिब्बा खाली कराया गया। फिर उसकी जांच कर ठीक किया गया। तब जाकर शाम 7:15 ट्रेन को रवाना किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed