फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुस्तफाबाद में बिल्डिंग ढहने का वीडियो: भरभराकर गिरी इमारत, चंद सेकंड्स में हुई जमींदोज, उठा धूल का गुबार

Sat, 19 Apr 2025 09:04 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 19 Apr 2025 09:04 AM IST
सार

दिल्ली के मुस्तफाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक छह मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस इमारत को गिरते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Building collapses Delhi Video of building collapse in Mustafabad, Delhi
Delhi building collapse - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद स्थित दयालपुर इलाके में उस वक्त सनसनी मच गई। जब वहां एक छह मंजिला इमारत देखते-देखते ही जमींदोज हो गई। इस पूरे हादसे का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें इस इमारत को गिरते हुए देखा जा सकता है। हादसे की सूचना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब दो से तीन बजे के बीच में दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। अभी भी कई लोगों फंसे हुए हैं।

Building collapses Delhi Video of building collapse in Mustafabad, Delhi
Delhi building collapse - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब तीन बजे शक्ति विहार की गली नंबर 1 में एक इमारत के ढहने की सूचना पुलिस स्टेशन दयालपुर को मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि तहसीन पुत्र यासीन की चार मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें कथित तौर पर 22 लोग फंसे हुए थे।

Building collapses Delhi Video of building collapse in Mustafabad, Delhi
Delhi Mustafabad Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला

एनडीआरएफ, डीएफएस और एम्बुलेंस सेवाओं को तुरंत बुलाया गया और बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक 14 लोगों को बचाकर जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अभी भी 8 से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Building collapses Delhi Video of building collapse in Mustafabad, Delhi
Delhi Mustafabad Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला

डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है। हमें लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना भी मिली। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें मिलकर काम कर रही है।

विज्ञापन
Building collapses Delhi Video of building collapse in Mustafabad, Delhi
Delhi Mustafabad Building Collapsed - फोटो : ANI

मृतकों में से एक के रिश्तेदार शहजाद अहमद ने कहा, "इमारत रात करीब 2.30-3 बजे गिरी। यह चार मंजिला इमारत थी। मेरे दो भतीजे मर गए हैं। मेरी बहन, बहनोई और भतीजी भी घायल हैं। वे जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं।"



यह भी पढ़ें: Delhi : रिहायशी इलाकों में अवैध डाई यूनिट, कच्चे मांस की दुकानें और ढाबे नहीं चलेंगे, 24 घंटे का अल्टीमेटम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed