फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीलमपुर हत्याकांड: कुणाल की हत्यारोपी लेडी डॉन जिकरा गिरफ्तार, सामने आई मर्डर की असल वजह

Fri, 18 Apr 2025 10:59 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 18 Apr 2025 10:59 PM IST
सार

कुणाल की हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने दूसरे समुदाय के युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी और फांसी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Seelampur Murder Case Kunal murder accused lady don Zikra arrested
लेडी डॉन जिकरा - फोटो : अमर उजाला

सीलमपुर इलाके में गुरुवार रात 17 साल के कुणाल की हत्यारोपी जिकरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि कुणाल की हत्या जानलेवा हमले का बदला लेने की गई है। पुलिस अधिकारिक रूप से इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी तक की तकनीकी जांच में पता चला है कि दूध लेने के लिए जा रहे कुणाल को साहिल और उसकी बहन जिकरा सहित उनके अन्य दोस्तों ने रोक लिया। उसके बाद उन लोगों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

Seelampur Murder Case Kunal murder accused lady don Zikra arrested
मृतक कुणाल और लेडी डॉन जिकरा - फोटो : अमर उजाला

जांच में पता चला है कि साहिल और उसकी बहन जिकरा आपराधिक प्रवृति के हैं। पिछले साल साहिल की कुणाल के पड़ोस में रहने वाले लाला के भाई सौरभ से झगड़ा हो गया था। साहिल ने सौरभ पर रॉड से हमला कर दिया था। लाला ने कुछ दिन बाद भाई पर हुए हमले का बदला लेने के लिए साहिल पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि इस हमले के दौरान कुणाल लाला के साथ मौजूद था। वारदात के बाद लाला भागा हुआ है। साहिल लगातार कुणाल से लाला के बारे में पूछता था। आशंका है कि लाला के बारे में जानकारी नहीं देने पर आरोपियों ने उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी।

Seelampur Murder Case Kunal murder accused lady don Zikra arrested
इलाके में घरों के बाहर लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

युवक की हत्या के बाद तनाव, घरों के बाहर लगाए 'हिंदू पलायन कर रहे हैं' के पोस्टर
कुणाल की हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने दूसरे समुदाय के युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी और फांसी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस तैनात है। स्थानीय लोगों ने अपने घरों के बाहर ''हिंदू पलायन कर रहे हैं और मकान बिकाऊ है'' के पोस्टर लगाकर सरकार से इस मामले में मदद करने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Seelampur Murder Case Kunal murder accused lady don Zikra arrested
मृतक कुणाल - फोटो : अमर उजाला

कुणाल चलता था घर
कुणाल न्यू सीलमपुर के जे ब्लॉक में रहता था। परिवार में पिता राजवीर, मां प्रवीण, तीन भाई गोलू, लक्की, विराट और बहन वंदना है। कुणाल के पिता ऑटो चालक हैं, जबकि कुणाल गांधी नगर स्थित एक दुकान में काम करता था। पिता के बीमार होने की वजह से कुणाल ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

विज्ञापन
Seelampur Murder Case Kunal murder accused lady don Zikra arrested
अपने भाई को खो चुकी बेसुध हुई बहन को सांत्वना देते स्थानीय निवासी - फोटो : अमर उजाला

दूध लेने गया था कुणाल
कुणाल की मां प्रवीण ने बताया कि कुणाल शाम को दूध लेने गया था। 10-15 मिनट बाद ही लोगों ने बताया कि कुछ लोगों ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी है। मां ने आरोप लगाया कि जिकरा नाम की युवती ने अपने भाई साहिल के साथ मिलकर हत्या की है। आरोप है कि जिकरा का उसके पड़ोसी युवक लाला से विवाद था। लाला अपने घर से फरार है। मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को सिर्फ गिहारा समाज से होने की वजह से मार दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed