{"_id":"6adcc8047994bb7e8305bcac","slug":"south-zone-emerges-victorious-in-mcds-mini-football-league-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-160597-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी की मिनी फुटबॉल लीग में साउथ जोन विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी की मिनी फुटबॉल लीग में साउथ जोन विजयी
विज्ञापन
उद्घाटन मैच साउथ जोन और सेंट्रल जोन बालिका वर्ग का हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की पहली मिनी फुटबॉल लीग शनिवार को शुरू हुई। इसमें अंडर-9 और अंडर-11 आयु वर्ग के 1200 से अधिक बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। लीग का उद्घाटन मुकाबला साउथ जोन और सेंट्रल जोन की बालिका टीमों के बीच हुआ। इसमें साउथ जोन की टीम विजयी रही।
इससे पहले महापौर प्रवेश वाही ने दिल्ली गेट स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में लीग का उद्घाटन करते कहा कि लीग का उद्देश्य मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में इसका उद्देश्य बच्चों को मोबाइल स्क्रीन से दूर कर खेल के मैदान से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है।
कहा कि अगले वर्ष कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस और क्रिकेट जैसे खेल भी लीग में शामिल किए जाएंगे। निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने मैच के प्रारूप की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों की उम्र और शारीरिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक मैच 35 मिनट का होगा। इसमें 15-15 मिनट के दो हाफ और पांच मिनट का ब्रेक शामिल है। विजेता टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। निगमायुक्त संजीव खिरवार सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी समारोह में मौजूद रहे।