भाई ने बताया बहन संग हुई दरिंदगी का दहला देने वाला सच
उन्हें अब सिर्फ एक ही तकलीफ है कि वो क्यों तेज साइकिल नहीं चला पाए। अगर उन्होंने तेज साइकिल चलाई होती तो शायद आज उनकी बहन जिंदा होती और उसका रेप नहीं हुआ होता। ये दुख है उस भाई का जिसकी 14 साल की चचेरी बहन को उसकी आंखों के सामने अगवा कर लिया गया और बाद में उसका रेप कर उसे जमीन में गाड़ दिया गया।
भाई ने बताया बहन संग हुई दरिंदगी का दहला देने वाला सच
भाई याद करते हुए कहता है कि आज भी बहन के आखिरी शब्द उसके कान में गूंज रहे हैं। बहन ने कहा था कि, 'मुझे पता ये लोग(रेप करने वाले आरोपी उनका पीछा कर रहे थे) मेरा पीछा कर रहे हैं। प्लीज मुझे बचा लीजिए। आज रात हम में से कोई मरने वाला है।' तब भाई ने उसे दिलासा दिया था कि सब ठीक हो जाएगा लेकिन उसने नहीं सुनी। वो यही कहती रही कि भईया मुझे बचा लो। भाई कहता है कि यही उसकी बहन के आखिरी शब्द थे जो उसने बेहोश होने से पहले सुने थे।
भाई ने बताया बहन संग हुई दरिंदगी का दहला देने वाला सच
भाई बताता है कि बृहस्पतिवार को वो अशोक विहार में लगे दशहरे का मेला देखकर लौट रहे थे। वो उसकी बहन साइकिल से थे और परिवार के अन्य सदस्य उनसे कुछ दूरी पर चलते हुए आ रहे थे। फिर कुछ देर बाद वो भी परिवार के साथ पैदल चलने लगे। भाई के अनुसार रास्ते में उन्होंने कुछ आदमियों को देखा उनमें से एक तो उनके घर के पास ही रहता था। उसने शराब पी रखी थी और वो ऑटोरिक्शा में था। उसके ओर ज्यादा न ध्यान देते हुए वो चलते रहे। चलते-चलते उनका परिवार जब जानती कलां पहुंचे तो वहां काफी अंधेरा था। वो तीन से साढ़े तीन किलोमीटर का ऐसा रास्ता है जहां कोई स्ट्रीट लाइट नहीं है।
भाई ने बताया बहन संग हुई दरिंदगी का दहला देने वाला सच
भाई के अनुसार उसकी बहन ने कहा कि पैरों में दर्द होने के कारण वो पैदल नहीं चल सकती तब उन्होंने रिक्शा करने की कोशिश की लेकिन वो नहीं रुका। तब भाई ने बहन और छोटे भाई को साइकिल पर बैठा लिया और साइकिल से घर की ओर चल दिया। चूंकि वहां बहुत अंधेरा था और ट्रक या अन्य वाहनों के आने जाने पर ही रोशनी हो रही थी इसलिए वो बहुत तेज गाड़ी नहीं चला पा रहा था।
भाई ने बताया बहन संग हुई दरिंदगी का दहला देने वाला सच
भाई ने बताया कि उसने दो बार ये नोटिस किया कि ऑटोरिक्शा और उसमें बैठा आदमी ठीक उनके पीछे पीछे आ रहा था। दोनों ही बार ऑटो ने यू-टर्न लिया और उनके पीछे आ गया। उन्हें ये बिल्कुल भी एहसास नहीं हुआ कि ऑटो रिक्शा घनी झाड़ियों में खड़ी की गई है और इस ताक में थी कि कब वो आएं और वो उनपर हमला करे। वहीं से उन्होंने लड़की के भाई पर हमला भी किया था।