फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोएडा : बॉटेनिकल गार्डन बना दिल्ली के बाहर का पहला इंटरचेंज स्टेशन

Wed, 18 Oct 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 18 Oct 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
botanical garden metro station became the first interchange metro station outside delhi
बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन - फोटो : राजन राय

नोएडा-द्वारका ब्लू लाइन पर स्थित बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन दिल्ली के बाहर पहला इंटरचेंज स्टेशन होगा। यहां से मेट्रो चलाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन दिल्ली मेट्रो की लाइन-3 (नोएडा सिटी सेंटर-द्वारका सेक्टर-21) और तीसरे फेज के अंतर्गत निर्माणाधीन लाइन-8 (बॉटेनिकल गार्डन कॉरिडोर-कालकाजी मंदिर) यानी मजेंटा लाइन के बीच इंटरचेंज सुविधा प्रदान करेगा।

botanical garden metro station became the first interchange metro station outside delhi
बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन - फोटो : राजन राय

इसके चालू होने के बाद नोएडा दक्षिणी दिल्ली के कई महत्वपूर्ण स्थानों नेहरू पैलेस, कालकाजी आदि के साथ सीधे जुड़ जाएगा। यात्री कालकाजी मंदिर पर ट्रेन बदलकर सीधे फरीदाबाद जा सकेंगे। बॉटेनिकल गार्डन और कालकाजी मंदिर दोनों ही इंटरचेंज स्टेशन होंगे, इसलिए ब्लू और वायलेट लाइन के बीच यात्रा के समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।

botanical garden metro station became the first interchange metro station outside delhi
बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन - फोटो : राजन राय

बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी मंदिर तक 9 स्टेशन होंगे। कालकाजी मंदिर के अलावा अन्य सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे। इस नए इंटरचेंज स्टेशन पर अनुमान के मुताबिक, करीब एक लाख लोग आएंगे। वहीं 2021 तक इस लाइन पर 1,23,020 लोगों के आने की संभावना है। फिलहाल यहां 30 हजार लोग आ रहे हैं। इस स्टेशन पर 1420 वर्गमीटर पार्किंग की सुविधा होगी। नए स्टेशन भवन को लगभग 20 मीटर चौड़े और 100 मीटर लंबे स्लैब की सहायता से मौजूदा स्टेशन के साथ जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
botanical garden metro station became the first interchange metro station outside delhi
बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन - फोटो : राजन राय

नोएडा से फरीदाबाद 36 मिनट में
बॉटेनिकल गार्डन पर मेट्रो स्टेशन तैयार होने के बाद नोएडा से फरीदाबाद की दूरी घट जाएगी। पहले फरीदाबाद के एनएचपीसी चौक तक पहुंचने में 58 मिनट लगते थे। इसके लिए यात्रियों को मंडी हाउस पर इंटरचेंज के बाद दूसरी लाइन की मेट्रो पकड़नी पड़ती थी। अब नोएडा सेक्टर-18 से चलकर कालकाजी मंदिर पर मेट्रो बदलते हुए एनएचपीसी चौक फरीदाबाद केवल 36 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। यही नहीं, बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी मंदिर की दूरी 52 के बजाय केवल 19 मिनट रह गई है। यहां से सीधे कालकाजी मंदिर पहुंचा जा सकेगा। इसके लिए कोई ट्रेन नहीं बदलनी पड़ेगी। इससे पहले मंडी हाउस पर ट्रेन बदलनी पड़ती थी। वहीं नोएडा सिटी सेंटर से जसोला अपोलो की दूरी 50 मिनट के बदले 36 मिनट की रह गई है। पहले इसके लिए मंडी हाउस पर इंटरचेंज करना पड़ता था।

विज्ञापन
botanical garden metro station became the first interchange metro station outside delhi
बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन - फोटो : राजन राय

नोएडा से गुरुग्राम 50 मिनट में
कालकाजी मंदिर से जनकपुरी वेस्ट तक निकट भविष्य में विस्तार होने के बाद नोएडा से गुरुग्राम 50 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। इसके लिए हौज खास पर इंटरचेंज होगा। इससे नोएडा से गुरुग्राम जाने में करीब 30 मिनट कम लगेंगे। इस समय गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन तक की यात्रा में राजीव चौक जैसे व्यस्त मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज के साथ डेढ़ घंटा लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed