फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर शव को कार से कुचला, आरोपी ने कबूला जुर्म, बोला-भतीजी से...

Wed, 27 Nov 2019 10:00 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Nov 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
body crushed by car after killed property dealer in Faridabad
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र के सतोई गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर संदीप (25) पुत्र रघुवीर को अगवा कर हत्या कर दी गई। उसका शव आईएमटी के पास सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस इसे दुर्घटना मान रही थी। इससे नाराज संदीप के परिजन व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और हत्या का मामला दर्ज किया। 
body crushed by car after killed property dealer in Faridabad
प्रॉपर्टी डीलर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सौंपी। त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में सतोई गांव के ही एक धीरेंद्र उर्फ लाला को गिरफ्तार कर सेंट्रो कार व घटना में इस्तेमाल लाठी व अन्य हथियार भी बरामद कर लिया है। कार पर पुलिस को खून के धब्बे भी मिले हैं। संदीप के पिता रघुवीर ने बताया कि वह रोज शाम को आठ बजे तक घर आ जाता था। 
body crushed by car after killed property dealer in Faridabad
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को वह देर रात तक नहीं लौटा। उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो फोन नहीं लगा। पूरी रात परिजन उसे तलाशते रहे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे आईएमटी क्षेत्र में उसका शव पुलिस ने बरामद किया। आरोपी ने सिर पर चोट पहुंचा कर धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद सेंट्रो कार चढ़ा कर दुर्घटना की शक्ल देने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
body crushed by car after killed property dealer in Faridabad
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आरोपी की भतीजी से करता था छेड़छाड़ 
क्राइम ब्रांच डीएलएफ के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी धीरेंद्र उर्फ लाला ने बताया कि संदीप उसकी भतीजी से छेड़छाड़ करता था। इस कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि कुछ दिनों पहले इसी मामले में उसकी भाभी से भी संदीप का विवाद हुआ था। इसके बाद से ही वह संदीप को सबक सिखाने की फिराक में था। सोमवार शाम वह कार से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान चंदावली में उसे संदीप मिला। उसने संदीप को कार में बैठा लिया और आईएमटी के पास उसकी हत्या कर दी। इससे पहले धीरेंद्र ने संदीप को शराब पिलाई थी। 
विज्ञापन
body crushed by car after killed property dealer in Faridabad
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
अपने परिजनों को आरोपी ने बता दी थी हत्या की बात
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धीरेंद्र उर्फ लाला ने घर में अपने परिजनों को रात में ही बता दिया था कि उसने संदीप की हत्या कर दी है। घर के लोग इस बात को छिपाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस जांच में आरोपी धीरेंद्र उर्फ लाला के निशानदेही पर बरामद कार में मिले खून के धब्बे ने हत्या का राज खोल दिया। इधर, पुलिस ने संदीप के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। इधर परिजन मामले में दो अन्य लोगों पर भी आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। दोषी लोगों के नाम भी जांच में शामिल कर कार्रवाई की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed