फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी के स्वागत में मर्यादा भूले भाजपाई, ऐसे किया तिरंगे का अपमान

Sun, 19 Nov 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 19 Nov 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
bjp insults tricolor at cm yogi adityanath rally in ghaziabad, hoist bjp flag above tricolor
bjp insults tricolor - फोटो : संजय श‌िशौद‌िया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा के पास ही भाजपाइयों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर दिया। घंटाघर पर लगे तिरंगे के डंडे से ही सटाकर किसी ने भाजपा का झंडा तिरंगे से ज्यादा ऊंचाई पर लगा दिया। तिरंगे के अपमान का यह मामला थोड़ी ही देर में सोशल साइट्स पर वायरल हो गया।

Trending Videos
bjp insults tricolor at cm yogi adityanath rally in ghaziabad, hoist bjp flag above tricolor
bjp insults tricolor - फोटो : संजय श‌िशौद‌िया

शहर के एतिहासिक घंटाघर गेट की चोटी पर शुरू से ही राष्ट्रीय ध्वज लहराता है। शनिवार दोपहर यहां किसी ने भाजपा के झंडे को तिरंगे से भी ऊंचा लगा दिया। इस मामले में भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा है कि किसी कार्यकर्ता ने अति उत्साह में ऐसा कर दिया है। इसके लिए वह खुद भी काफी शर्मिंदा हैं।

bjp insults tricolor at cm yogi adityanath rally in ghaziabad, hoist bjp flag above tricolor
cm rally - फोटो : संजय श‌िशौद‌िया
उन्होंने कहा कि राष्ट्र का सम्मान सर्वोपरि है। चुनावी जनसभा को संबोधित करने के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय जब काफी देर तक बोलते रहे तो लोगों के बीच से योगी-योगी की आवाज आने लगी। दरअसल, मौसम खराब था। महेंद्रनाथ पांडेय काफी देर तक बोलते रहे। इसी दौरान हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp insults tricolor at cm yogi adityanath rally in ghaziabad, hoist bjp flag above tricolor
cm rally - फोटो : संजय श‌िशौद‌िया
ऐसे में पब्लिक को लगने लगा कि अब बारिश तेज हो जाएगी और वह योगी का संबोधन सुनने से वंचित रह जाएंगे। ऐसे में पब्लिक से योगी-योगी की आवाज आने लगी। सीएम का हेलीकाप्टर जैसे ही घंटाघर रामलीला मैदान में उतरा, वैसे ही वहां मौजूद भीड़ कुर्सियों पर खड़ी हो गई। सीएम की एक झलक देखने के लिए भीड़ इस कदर उतावली हुई कि हैलीपैड के पास लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी गई।
विज्ञापन
bjp insults tricolor at cm yogi adityanath rally in ghaziabad, hoist bjp flag above tricolor
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

​इससे सीएम की सुरक्षा में लगी जेड प्लस सिक्योरिटी में तैनात जवान तुरंत हरकत में आ गए और स्थानीय पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि एसपी सिटी आकाश तोमर की टीम ने तत्काल ही स्थिति पर काबू पाते हुए भीड़ को पीछे धकेल दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed