फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three special trains will run to Charlapally and Nanded

तैयारी: चारलापल्ली और नांदेड़ के लिए तीन विशेष ट्रेनें चलेंगी, नवंबर तक मिलेगा रेल यात्रियों को लाभ

Thu, 08 Oct 2026 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Oct 2026 04:02 AM IST
सार

हैदराबाद के पास स्थित चारलापल्ली और महाराष्ट्र के नांदेड़ से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली इन ट्रेनों का संचालन अक्तूबर से नवंबर के बीच होगा। तीनों ट्रेनों के दोनों दिशाओं में कुल 20-20 फेरे होंगे।

विज्ञापन
Three special trains will run to Charlapally and Nanded
file pic - फोटो : AI Generated

विस्तार

त्योहारों में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। हैदराबाद के पास स्थित चारलापल्ली और महाराष्ट्र के नांदेड़ से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली इन ट्रेनों का संचालन अक्तूबर से नवंबर के बीच होगा। तीनों ट्रेनों के दोनों दिशाओं में कुल 20-20 फेरे होंगे।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, चारलापल्ली-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन (07021/07022) चारलापल्ली से 19 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और वापसी में हजरत निजामुद्दीन से 21 अक्तूबर से 2 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार चलेगी। दोनों दिशाओं में सात-सात फेरे होंगे। यह ट्रेन चारलापल्ली से शाम 7:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 2 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
विज्ञापन


नांदेड़-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन (07621/07622) नांदेड़ से 17 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और वापसी में 18 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार चलेगी। दोनों दिशाओं में सात-सात फेरे होंगे। नांदेड़ से यह ट्रेन सुबह 8:45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चारलापल्ली-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन (07023/07024) चारलापल्ली से 20 अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और वापसी में 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार चलेगी। दोनों दिशाओं में छह-छह फेरे होंगे। चारलापल्ली से इसका प्रस्थान शाम 7:45 बजे होगा और अगले दिन सुबह 5 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। तीनों ट्रेनों में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। यात्रियों से यात्रा से पहले समय और ठहराव की जानकारी 139 पर सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

जम्मू तवी और कटड़ा जाने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव
उत्तर रेलवे ने जम्मू तवी और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के संशोधित समय 18 और 19 अक्तूबर से प्रभावी होंगे।

दिल्ली सराय रोहिल्ला से शहीद कैप्टन तुषार महाजन जाने वाली 22401 वातानुकूलित एक्सप्रेस के समय में 19 अक्तूबर से बदलाव होगा। ट्रेन जम्मू तवी स्टेशन पर अब सुबह 7:55 बजे पहुंचेगी और 8:05 बजे रवाना होगी। 

पहले इसके पहुंचने और प्रस्थान का समय क्रमश: 7:10 और 7:20 बजे था। शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर ट्रेन अब 9:40 बजे पहुंचेगी, जबकि पहले इसका समय 8:40 बजे था।
डॉ. आंबेडकर नगर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रेस 18 अक्तूबर से जम्मू तवी 15 मिनट पहले पहुंचेगी। ट्रेन का नया आगमन समय 14:15 बजे और प्रस्थान समय 14:20 बजे होगा। पहले      यह क्रमश: 14:30 और 14:35     बजे था।


पुणे जंक्शन से जम्मू तवी जाने वाली 11077 झेलम एक्सप्रेस अब 18 अक्तूबर से जम्मू तवी 10:00 बजे पहुंचेगी। पहले इसका आगमन समय 9:45 बजे था। कोलकाता टर्मिनल से जम्मू तवी जाने वाली 13151 एक्सप्रेस भी अब 9:05      बजे पहुंचेगी, जबकि पहले इसका समय 8:50 बजे था। इसके प्रस्थान समय में बदलाव नहीं किया गया है। बांद्रा टर्मिनस से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली 12471 सावरा एक्सप्रेस 18 अक्तूबर से जम्मू तवी 14:32 बजे पहुंचेगी और 14:37 बजे रवाना होगी। पहले इसके आगमन और प्रस्थान का समय 14:50 और 14:55 बजे था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed