{"_id":"5d7f9b588ebc3e93cd66ab99","slug":"big-revealing-in-virendra-man-kale-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र मान उर्फ काले हत्याकांड में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इनामी बदमाश कपिल ने खोला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरेंद्र मान उर्फ काले हत्याकांड में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इनामी बदमाश कपिल ने खोला राज
Mon, 16 Sep 2019 07:55 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Sep 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
विरेंद्र मान उर्फ काला हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी-उत्तरी जिला के स्पेशल स्टाफ ने नरेला इलाके में गत आठ सितंबर को हुई वीरेंद्र मान उर्फ काले हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने सवा लाख के इनामी खेड़ा-खुर्द निवासी कपिल मान उर्फ कालू (25) को गिरफ्तार किया है। कपिल पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट समेत आठ मामले दर्ज हैं। जुलाई 2018 में खेड़ा निवासी प्रवेश मान ने कपिल के चाचा सूर्या प्रकाश उर्फ बबलू खेड़ा उर्फ गंजा की हत्या कर दी थी।
मृतक वीरेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कपिल को शक था कि वीरेंद्र प्रवेश की मदद कर रहा है। इसी का बदला लेने के लिए कपिल ने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी, कुलदीप उर्फ फज्जा मोहित व एक अन्य साथ मिलकर वीरेंद्र की हत्या कर दी थी। पुलिस को फरार सभी आरोपियों की तलाश है। सोमवार को पुलिस ने कपिल को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि आठ सितंबर को एक रिश्तेदार की तेरहवीं से लौटते समय वीरेंद्र काले नरेला इलाके में लामपुर मोड़ के पास पहुंचा था। साथ में कार चालक दिनेश भी था। जब कार ट्रैफिक में रुकी तो पीछे से स्विफ्ट डिजायर कार से आए पांच बदमाशों ने तोबड़तोड़ गोलियां बरसाकर वीरेंद्र की हत्या कर दी थी। लोकल पुलिस के अलावा जिले के स्पेशल स्टाफ ने भी मामले की छानबीन की। इंस्पेक्टर अजय कुमार, एसआई कमलेश कुमार आदि की टीम ने हत्याकांड की कड़ी जोड़ना शुरू किया। पुलिस को पता चला कि वारदात में खेड़ा गांव के ही कपिल मान आदि का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को पुलिस ने आरोपी कपिल को सेक्टर-34, खेड़ा नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसके चाचा के हत्यारोपियों की मदद करने के आरोप में ही उसने वीरेंद्र काले की हत्या की। वारदात के समय उसके साथ गैंगस्टर जितेंद्र गोगी, कुलदीप उर्फ फज्जा, मोहित व एक अन्य युवक था। सभी ने एक साथ पिस्टल से वीरेंद्र पर गोलियां दागी थी। बता दें कि कुख्यात बदमाश रहे वीरेंद्र मान उर्फ काले ने बीएसपी के टिकट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। फिलहाल वह आम आदमी पार्टी के पोस्टरों में दिख रहा था।
विज्ञापन
घायल को ई-रिक्शा में ले जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
कपिल को लेना था चाचा की मौत का बदला
वीरेंद्र मान उर्फ काले, प्रवेश मान और कपिल मान सभी बाहरी दिल्ली के खेड़ा-खुर्द गांव के रहने वाले हैं। जुलाई 2018 में गांव के झगड़े में प्रवेश मान ने अपने साथियों के साथ मिलकर कपिल के चाचा सूर्या प्रकाश उर्फ बबलू खेड़ा (50) की अशोक विहार इलाके में हत्या कर दी थी। बबलू ने ही कपिल का पालन-पोषण किया था। इसलिए वह चाचा की हत्या का बदला लेना चाहता था। पुलिस ने बबलू की हत्या के मामले में आरोपी प्रवेश को वीरेंद्र की कार से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कपिल को वीरेंद्र पर आरोपियों की मदद करने का शक हो गया।
वीरेंद्र मान उर्फ काले, प्रवेश मान और कपिल मान सभी बाहरी दिल्ली के खेड़ा-खुर्द गांव के रहने वाले हैं। जुलाई 2018 में गांव के झगड़े में प्रवेश मान ने अपने साथियों के साथ मिलकर कपिल के चाचा सूर्या प्रकाश उर्फ बबलू खेड़ा (50) की अशोक विहार इलाके में हत्या कर दी थी। बबलू ने ही कपिल का पालन-पोषण किया था। इसलिए वह चाचा की हत्या का बदला लेना चाहता था। पुलिस ने बबलू की हत्या के मामले में आरोपी प्रवेश को वीरेंद्र की कार से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कपिल को वीरेंद्र पर आरोपियों की मदद करने का शक हो गया।