फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वामी चिन्मयानंद के समर्थन में प्रेस कांफ्रेंस, शाहजहांपुर की लड़कियों को कह डाला ‘विषकन्या’

Mon, 16 Sep 2019 05:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 16 Sep 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
swami chinmayanand case in support a press conference says shahjahanpur girls are venomous
chinmayanand - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में स्वामी चिन्मयानंद के समर्थन में उतरे अखिल भारत हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी ओम के साथ आए दारा सेना के अध्यक्ष मुकेश जैन के शाहजहांपुर की लड़कियों को ‘विषकन्या’ कहने पर प्रेसवार्ता में हंगामा हो गया। बाद में ओम और उनके साथी जैन के खिलाफ कई थानों मे तहरीर दी गई। आगे जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा...

swami chinmayanand case in support a press conference says shahjahanpur girls are venomous
chinmayanand - फोटो : सोशल मीडिया

स्वामी ओम के बोलने के दौरान ही दारा सेना अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि कानून के प्रावधानों के तहत ही किसी को बदनाम किया जाए। कहा कि जो लड़कियां खड़ी हो रही हैं। खासकर शाहजहांपुर की। उनका एक गैंग है। वह विष कन्याएं हैं, जो किसी पर भी आरोप लगा सकती हैं।

swami chinmayanand case in support a press conference says shahjahanpur girls are venomous
chinmayanand - फोटो : सोशल मीडिया

बस इतना बोलते ही वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति की और हंगामा शुरू हो गया। मीडिया कर्मियों ने जब इस बयान पर सवाल किए तो वह पलट गए और कहा कि इन शब्दों का प्रयोग स्वामी चिन्मयानंद और आसाराम पर आरोप लगाने वाली लड़कियों के लिए किया गया है। बाद में इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना होने लगी। महिला वकील ऋचा सक्सेना ने महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्द बोलने पर चौक कोतवाली में तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
swami chinmayanand case in support a press conference says shahjahanpur girls are venomous
chinmayanand - फोटो : अमर उजाला

उधर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर भड़के अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जलालाबाद कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह व तहसील अध्यक्ष अमित दीक्षित की ओर से संयुक्त रूप से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रविवार को स्वामी चिन्मयानंद के समर्थन में दो लोगों द्वारा की गई प्रेसवार्ता में शाहजहांपुर की महिलाओं व लड़कियों को विषकन्या बताकर पूरी मातृशक्ति का अपमान किया है जो अक्षम्य अपराध है।

विज्ञापन
swami chinmayanand case in support a press conference says shahjahanpur girls are venomous
chinmayanand - फोटो : सोशल मीडिया

तहरीर में उन दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है। इस दौरान क्षितिज गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, बाबू मिश्रा व चिराग मिश्रा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed