फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है वो स्कूल जिसमें 5 साल की बच्ची के साथ हुई ऐसी हैवानियत कि दहल गया पूरा देश

Mon, 11 Sep 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Sep 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
five year old girl raped by guard in delhi dont want to go to school again
अंकल गंदे हैं, मुझे अब कभी स्कूल नहीं जाना है...। गांधी नगर में एक स्कूल के भीतर शनिवार को हैवानियत का शिकार हुई पांच साल की मासूम सहमी हुई है। रविवार दिनभर वह अपनी मां से बस यही शब्द दोहरा रही है।
five year old girl raped by guard in delhi dont want to go to school again
स्कूल का नाम लेते ही वह कांप जाती है। मासूम की हालत से परिजन अंदर से हिल गए हैं। आरोपी के साथ वह स्कूल प्रशासन व उसकी प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।
five year old girl raped by guard in delhi dont want to go to school again
उधर, रविवार तड़के पांच बजे इलाज के बाद मासूम को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। बच्ची के पिता ने बताया कि वह गांधी नगर में सपरिवार रहते हैं। उसका सिलाई मशीन ठीक करने का काम है। परिवार में एक नौ साल का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
five year old girl raped by guard in delhi dont want to go to school again

मासूम गांधी नगर स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा है। वहीं, आरोपी विकास स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के अलावा टीचर्स को चाय पिलाने और रिक्शा से बच्चों को स्कूल लाने ले जाने का भी काम करता था।

विज्ञापन
five year old girl raped by guard in delhi dont want to go to school again

शनिवार दोपहर के समय मासूम जैसे ही स्कूल के टायलेट में गई आरोपी भी वहां पहुंच गया और वारदात को अंजाम दिया। मासूम बुरी तरह डर गई। शाम करीब चार बजे बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा तो मां को इसका पता चला। फौरन मां ने पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसे चाचा नेहरू अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि मासूम से दुष्कर्म किया गया है। रात के समय मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बच्ची से पूछताछ के बाद रात के समय ही आरोपी विकास (38) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने कुछ अन्य बच्चों के साथ इससे पहले तो कभी वारदात को अंजाम नहीं दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed