{"_id":"6b02d805300a657a38080aaf","slug":"two-passengers-from-gujarat-remained-trapped-in-a-lift-at-igi-airport-for-an-hour-and-a-half-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट पर लिफ्ट में डेढ़ घंटे तक फंसे रहे गुजरात के दो यात्री, वीडियो बनाकर मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट पर लिफ्ट में डेढ़ घंटे तक फंसे रहे गुजरात के दो यात्री, वीडियो बनाकर मांगी मदद
Sun, 22 Nov 2026 05:25 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:25 PM IST
सार
टर्मिनल-2 पर गेट नंबर 25 के पास घटना हुई। यात्रियों ने वीडियो पोस्ट कर मदद मांगी। मामला संज्ञान में आने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के टर्मिनल-2 पर लिफ्ट खराब होने से शनिवार को गुजरात के दो यात्री करीब डेढ़ घंटे तक अंदर फंसे रहे। घटना गेट नंबर 25 के पास स्थित लिफ्ट नंबर 10 में हुई। लिफ्ट के अंदर फंसे यात्रियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और मदद की गुहार लगाई। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। हालांकि, एयरपोर्ट प्रबंधन की टीम ने दोनों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
यात्रियों की पहचान राहुल पटेल और सुरेश तोमर के रूप में हुई है। सुरेश तोमर ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में बताया कि वे करीब डेढ़ घंटे से लिफ्ट के अंदर फंसे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मदद के लिए बार-बार गुहार लगाने के बावजूद लिफ्ट की लाइट बंद की जा रही है। वीडियो में उन्होंने एयरपोर्ट प्रबंधन और संबंधित एजेंसियों से तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की अपील की।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट के संचालन और रखरखाव विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने लिफ्ट में फंसे यात्रियों से लगातार संपर्क बनाए रखा और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई की। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, दोनों यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्हें पीने का पानी भी उपलब्ध कराया गया। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा सहायता की व्यवस्था भी तैयार रखी गई थी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने घटना के दौरान यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया है। हालांकि, लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
