फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-बेटी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, सीसीटीवी फुटेज से सामने आया सच

Wed, 11 Mar 2020 09:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Mar 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
big revealing in mother and daughter murder case delhi police seen cctv footage
Mother and daughter murder case - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित वसुंधरा एन्क्लेव में होली से एक दिन पूर्व मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना का पता उस समय चला जब सोमवार सुबह नौकरानी घर में काम करने पहुंची। खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती के साथ उसका दोस्त सहमति संबंध में रहता था। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाश शुरू की ओर देर शाम टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उसे जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके एक साथी की तलाश की जा रही है।
big revealing in mother and daughter murder case delhi police seen cctv footage
मां-बेटी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से केरल की रहने वाली सुमिता (60) और उनकी बेटी समरिता(25) मनसारा अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर रहती थीं। सुमिता नोएडा सेक्टर 142 स्थित एक एनजीओ के कार्यालय में ऊंचे पद पर कार्यरत थीं। उसके पति की मौत हो चुकी है। समरिता ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद पांच सितारा होटल में हॉस्पिटेलिटी की ट्रेनिंग शुरू की थी। 
big revealing in mother and daughter murder case delhi police seen cctv footage
Mother and daughter murder case - फोटो : अमर उजाला
पता चला है कि चार साल से समरिता की दिल्ली की अमर कॉलोनी के गढ़ी गांव निवासी विनय नागर उर्फ विक्रांत से दोस्ती थी और वह उसके साथ सहमति संबंध में रहती थी। विनय अपने घर भी आता-जाता रहता था। शुरूआती जांच में सामने आया है कि विनय ने ही मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या की थी। सुबह करीब 8 बजे सुमिता के यहां काम करने वाली नौकरानी घर पहुंची। दरवाजा खोलते ही उसने देखा कि घर में अलग-अलग कमरों में सुमिता और समरिता के खून से लथपथ शव पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
big revealing in mother and daughter murder case delhi police seen cctv footage
Mother and daughter murder case - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान पता चला कि शुक्रवार को दोनों आखिरी बार अपने-अपने दफ्तर गई थीं। रविवार और सोमवार को होली की छुट्टी के कारण दोनों घर में ही थीं। पुलिस को घर का सारा सामान फैला हुआ मिला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घर में जोर-जबरदस्ती के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन
big revealing in mother and daughter murder case delhi police seen cctv footage
Mother and daughter murder case - फोटो : अमर उजाला
सोसाइटी के गेट पर कार से मारी टक्कर 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में रात करीब तीन बजे विनय एक अन्य युवक के साथ उसकी कार से फरार होता दिखाई दे रहा है। आरोपी ने इस दौरान सोसाइटी के गेट पर टक्कर भी मारी थी। पुलिस ने सुमिता और समरिता की मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली तो विनय का  सुराग लगा और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर उसकी लोकेशन राजस्थान के जयपुर में आई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed