फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोपालगढ़ हत्याकांड: मां ने खोला चौंकाने वाला राज, पति और ससुर की असलियत का खुलासा

Fri, 23 Aug 2019 08:54 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 23 Aug 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
Delhi News: Big revealing in Deepak murder case by noida police
पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के गोपालगढ़ गांव से 8 माह के मासूम दीपक का शव मिलने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक चरित्र पर लगातार आरोप से आहत होकर मां हेमा ने बेटे की गला दबाकर हत्या कर घर में ही शव छिपा दिया था। पति रोहदास उसे बच्चा उसका नहीं होने का ताना देता था। बाद में रोहदास और ससुर बाबू ने भी बच्चे का शव छिपाने में हेमा का सहयोग किया। पुलिस ने मामले में हेमा, रोहदास और ससुर बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 
Delhi News: Big revealing in Deepak murder case by noida police
पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की गला दबाने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की है। अहम बात यह है कि हत्या के आरोप में केवल मां हेमा को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पति और ससुर की गिरफ्तारी शव छुपाने की आरोप में हुई है। एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि जेवर कोतवाली क्षेत्र के गोपालगढ़ गांव में 8 महीने का दीपक 11 अगस्त को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। रोहदास ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह गांव में भागवत कथा में गए थे। 

पकड़े जाने के डर से पति-ससुर ने दिया साथ

Delhi News: Big revealing in Deepak murder case by noida police
बोरे में मिला मासूम का शव - फोटो : अमर उजाला
घर में उसकी पत्नी हेमा, तीन वर्ष का बेटा कुणाल और आठ माह का दीपक था। इसी दौरान दीपक को किसी ने अगवा कर लिया। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में शक होने पर दीपक की मां हेमा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया। 
पति और ससुर को नहीं बताई थी हत्या की बात 
जेवर कोतवाली प्रभारी अजय अग्रवाल ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ व जांच पड़ताल में यह आशंका होने लगी थी कि बच्चे की हत्या पारिवारिक विवाद में की गई है। जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों से कहा था कि उन्हें बच्चे के आसपास होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi News: Big revealing in Deepak murder case by noida police
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
साथ ही किसी करीबी के इसमें शामिल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस की बात सुनकर हेमा घबरा गई। वहीं, अनाज की टंकी में छिपाकर रखे शव से दुर्गंध आने लगी थी। इसके बाद हेमा ने पति रोहदास और ससुर बाबू को बताया कि बरामदे में रखे खाट से गिरकर बच्चे की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने शव को अनाज की टंकी में छिपा दिया था। पुलिस के अनुसार महिला ने पति व ससुर को साथ देने के लिए कहा। हेमा ने चेतावनी दी थी कि अगर दोनों साथ नहीं देंगे तो वह उन्हें भी फंसा देगी। इस पर रोहदास और बाबू ने हेमा के साथ मिलकर शव को अनाज की टंकी से निकालकर बिटोरे में छिपा दिया। जहां से शव बरामद होने के बाद हेमा व अन्य आरोपियों ने खाट से गिरकर बच्चे की मौत की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
Delhi News: Big revealing in Deepak murder case by noida police
मां ने 8 माह के बच्चे का गला घोंटा - फोटो : अमर उजाला
फंसाने की साजिश के लिए शव छिपाने की आशंका
पुलिस के खुलासे के दौरान सबसे बड़ा सवाल यह उठा कि हेमा के दिमाग में खाट से गिरकर बच्चे की मौत की बात आ गई थी तो उसने शव का संस्कार करने के बजाय उसे छिपाया क्यों। इस पर पुलिस का कहना है कि हेमा शुरुआत में घबरा गई थी और गिरकर मौत का ख्याल उसके बाद में आया था। वहीं, यह बात भी पता चली है कि हेमा को को उसके पति के भी परिवार की एक महिला से संबंध होने का शक था। वहीं, रोहदास भी पत्नी के परिवार के एक पुरुष से संबंध होने का शक करता था। आशंका है कि हेमा बच्चे की हत्या कर किसी और को फंसाना चाहती थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed