फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में बाढ़ का कहरः जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ी गर्भवती, परिवार संग वहीं बिताई रात

Thu, 22 Aug 2019 04:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 22 Aug 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
flood in delhi yamuna river pregnant lady climb tree save life for whole night with family rescued
गर्भवती महिला - फोटो : विवेक निगम

दिल्ली में यमुना में पानी बढ़ने के दौरान मंगलवार देर रात उस्मानपुर जीरो पुस्ता पर हैरान करने वाला नजारा देखा गया। जल स्तर बढ़ने से पुराने उस्मानपुर गांव में पानी भर गया। इस पर एक गर्भवती महिला ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे बोट क्लब के कर्मियों ने महिला को सपरिवार सुरक्षित बाहर निकाला।

flood in delhi yamuna river pregnant lady climb tree save life for whole night with family rescued
छत पर बैठा परिवार - फोटो : विवेक निगम
नूरजहां और उसके पति जहांगीर ने बताया कि मंगलवार देर रात उनके घर में पानी भर आया। उनको समझ में नहीं आया कि वह अपने दो बच्चों के साथ कहां जाएं। देर रात वह पेड़ पर चढ़ गए। पूरी रात वहीं पर गुजारी। इसके बाद बुधवार सुबह 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया।
flood in delhi yamuna river pregnant lady climb tree save life for whole night with family rescued
- फोटो : विवेक निगम

पुलिस ने इसकी सूचना बोट क्लब को दी। रेस्क्यू टीम के गोताखोरों की मदद से परिवार पेड़ से नीचे आया। इसके बाद उनको राहत कैंप में लाया गया। उस्मानपुर गांव में बिजली काट दी गई। लोगों के साथ गांव से मवेशियों को भी बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
flood in delhi yamuna river pregnant lady climb tree save life for whole night with family rescued
- फोटो : विवेक निगम

हालांकि, बुधवार दोपहर बाद भी कई लोग अपने मकान की दूसरी मंजिल पर बैठे दिखे। आईएसबीटी कश्मीरी गेट के सामने बने राहत कैंप में लोगों की शिकायत रही कि उनका सारा सामान बाढ़ में डूब गया है। पानी उतरने के बाद भी जिंदगी पटरी पर आती नहीं दिखाई दी।

विज्ञापन
flood in delhi yamuna river pregnant lady climb tree save life for whole night with family rescued
- फोटो : विवेक निगम

यमुना बाजार में छत पर आशियाना
बुधवार को यमुना बाजार में पानी भरा था। तेज बहाव के बीच नदी की तरफ जाने से लोग बचते रहे। कई लोगों ने अपनी छत पर आशियाना बना रखा था। दिलचस्प यह कि यमुना बाजार में राधा और कृष्ण के मंदिर से होकर यमुना नदी गुजर रही थी। दूसरी तरफ, तिब्बती मार्केट मोनेस्ट्री में भी बुधवार सुबह पानी भर गया। इससे लगातार दूसरे दिन बाजार बंद रहा। स्थानीय कारोबारी पानी का इंतजार करते दिखे। यमुना खादर इलाके में पानी ज्यादा अंदर तक नहीं आया। लिहाजा लोगों को अपना इलाका छोड़ना नागवार गुजरा। लोग खादर में ही जमे हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed