फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा आशु गुरुदेव मामले में चौंकाने वाला खुलासा, ऐसा सच जिसे जानकर चौंक गई पुलिस

Thu, 13 Sep 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 13 Sep 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
Big reveal in Baba Ashu Gurudev case
ashu bhai guruji
दुष्कर्म के आरोपों में घिरे बाबा आशु गुरुदेव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बाबा आशु गुरुदेव पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। बाबा आशु गुरुदेव जिसने एक महिला भक्त को कई साल तक हवस का शिकार बनाया था। इसके बाद महिला भक्त को अपने बेटे और दोस्त को सौंप दी थी। बाबा आशु गुरुदेव को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद में जानकर आप हैरान हो जाओगे। पुलिस भी इस खुलासे के बाद हैरान है। आरोपी बाबा खुद को मां कामाख्या देवी का अनन्य भक्त बताता है।
Big reveal in Baba Ashu Gurudev case
ashu bhai guruji
मामूली ड्राइक्लीन की दुकान चलाने वाला आसिफ अपना नाम बदलकर झूठ का साम्राज्य चला रहा था। आशु गुरुदेव का असली नाम आसिफ खान है। उसके पिता का नाम इधा खान है। बाबा बनने से पहले वह दिल्ली में रोहिणी के पास एक मामूली सी ड्राइक्लीन की दुकान चलाता था। इससे उसका घर बड़ी मुश्किल से चल पाता था। एक दिन उसकी मुलाकात एक बाबा से हो गई। वह उस बाबा से इतना प्रभावित हुआ कि आसिफ ने बाबा से तंत्र विद्या वशीकरण सीखने का फैसला लिया।
Big reveal in Baba Ashu Gurudev case
ashu bhai guruji
आसिफ ने उस बाबा से तंत्र मंत्र वशीकरण टोटके सीखे। इसके बाद उसने अपना नाम बदल लिया। उसने ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रभावित करने के लिए अपना नाम आशु गुरुदेव किया। धीरे-धीरे वह लोगों को अपनी तंत्र विद्या से अपने बातों में बहलाने लगा। लोग उसके झांसे में आते चले गए।शुरुआत में तो आशु गुरुदेव खुद अपने नाम के पर्चे गलियों-गलियों और मोहल्लों में जाकर बांटता था। जैसे-जैसे लोग उसके झांसे में फंसते गए उसके यहां अंधभक्तों का तांता बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Big reveal in Baba Ashu Gurudev case
ashu bhai guruji
जब भक्त बढ़े तो पैसा भी बढ़ा। पैसा बढ़ा तो आशु गुरुदेव ने अपना प्रचार पर्चियों के बजाय समाचार पत्रों और टीवी में शुरू कर दिया। टीवी चैनलों के विज्ञापन से यह बाबा ज्यादा मशहूर हो गया और रोहिणी के छोटे आश्रम से शुरू होता इसका गोरखधंधा कई आश्रमों तक जा पहुंचा। बाबा करोड़ों की संपत्ति का मालिक हो गया। वह अपने यहां आने वाले लोगों तंत्र-मंत्र और वशीकरण के झांसे में फंसाने लगा। आरोपी बाबा खुद को मां कामाख्या देवी का अनन्य भक्त बताता है। 
विज्ञापन
Big reveal in Baba Ashu Gurudev case
ashu bhai guruji
अपने दुखों का इलाज कराने आने वाले किसी को बी यह अंदाजा नहीं था कि यह बाबा लोगों की भावनाओं से खेलेगा और दुष्कर्म जैसे जघन्य कृत्य में भी शामिल होगा। दुष्कर्म के आरोपों में घिरे बाबा आशु गुरुदेव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बाबा आशु गुरुदेव पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली गाजियाबाद की पीड़िता के मंगलवार को कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज किए गए थे। महिला ने कोर्ट में वहीं बयान दिए हैं जो बयान उसने एफआईआर करवाते समय दिए थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed