बवाना अग्निकांड मामले में गिरफ्तार फैक्ट्री मालिक मनोज जैन बारूद मथुरा और अन्य क्षेत्रों से दिल्ली लाता था।
बारूद की सप्लाई करवाने में ललित गोयल नामक शख्स का नाम सामने आया है। अदालत ने आरोपी से विस्तृत पूछताछ व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उसे पांच दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।
बुधवार को रोहिणी कोर्ट के महादंडाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष आरोपी मनोज जैन को पेश किया गया। अदालत के समक्ष पीड़ित पक्ष के वकील ऋषिपाल सिंह ने दलील दी कि आगजनी की घटना के बाद तीन मंजिला फैक्ट्री से बरामद हुए बारूद के बारे में जांच जारी है।
4 of 5
fire in bawana
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दलील दी कि विस्फोटक फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चल रहीं थी, जिनमें लोगों को बंद करके अवैध तरीके से काम करवाया जा रहा था। वहीं उन्होंने दलील दी कि मनोज जैन ने कुछ ही दिनों में फैक्ट्री के पते को तीन बार बदला था, जिससे उसका गोरखधंधा किसी की नजर में ना आ सके।
5 of 5
bawana fire
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि शनिवार 20 जनवरी को बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग लगने से 17 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी।