फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेड फेयर : AIR स्टाल पर ‘मन की बात’ के लिए दर्ज कराएं सुझाव

Wed, 22 Nov 2017 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Nov 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
at international trade fair on air stall can give suggestion for 'man ki baat'
man ki baat - फोटो : man ki baat

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में सार्वजनिक प्रसारणकर्ता ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) ने दर्शकों के लिए एक विशेष स्टाल लगाया है। यहां पर लोग अपने सुझाव दे सकते हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के आगामी एपिसोड में शामिल किया जाएगा।

at international trade fair on air stall can give suggestion for 'man ki baat'
international trade fair - फोटो : अमर उजाला

एआईआर के विदेश सेवा प्रभाग के निदेशक अमलनज्योति मजूमदार ने कहा कि विशेष स्टाल पर शनिवार और रविवार को लोगों की भारी भीड़ थी। इस अनोखी पहल के माध्यम से प्रधानमंत्री से जुड़ने के लिए युवा और वृद्ध सहित समाज के हर तबके के लोग उमड़ पड़े थे।

at international trade fair on air stall can give suggestion for 'man ki baat'
international trade fair - फोटो : vivek nigam

उन्होंने कहा कि एआईआर ने यहां अनेक उपकरण लगाए हैं। यहां पर लोग अपने सुझाव और विचार साझा कर सकते हैं जिन्हें 26 नवंबर के मन की बात में शामिल किया जाएगा। मजूमदार ने कहा कि अपने संदेशों को रिकॉर्ड करने के अलावा लोग स्टाल पर मौजूद पोस्टकार्ड पर भी अपने संदेश लिख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
at international trade fair on air stall can give suggestion for 'man ki baat'
international trade fair - फोटो : vivek nigam

मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन के लिए आम लोगों से विचार मांगे हैं। इन्हीं विचारों में से मोदी अपना विषय चुनते हैं। मजूमदार ने कहा कि लोग अनेकों विषयों पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन
at international trade fair on air stall can give suggestion for 'man ki baat'
international trade fair - फोटो : G. pal

इनमें नोटबंदी, जीएसटी, प्रदूषण, सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, स्वच्छता जैसे मुद्दे शामिल हैं। आईआईटीएफ 14 नवंबर से प्रगति मैदान में शुरू हुआ है जो कि 27 नवंबर तक चलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed