फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेड फेयर में चोरी : पाकिस्तान की स्टाल से विदेशी करेंसी समेत लाखों उड़ाए

Wed, 22 Nov 2017 10:29 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Nov 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
theft in international trade fair at Pakistan pavilion
international trade fair - फोटो : विवेक निगम

प्रगति मैदान में चल रहे इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में लगी पाकिस्तान की स्टाल से चोरों ने बड़े घराने से ताल्लुक रखने वाली पाकिस्तानी महिला का पर्स व अन्य सामान उड़ा लिया। महिला के पर्स में ही विदेशी करेंसी समेत लाखों रुपये थे।

theft in international trade fair at Pakistan pavilion
international trade fair - फोटो : विवेक निगम

महिला इस रकम को केंसरग्रस्त मां के इलाज के लिए भारत लाई थी और राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में जमा करानी थी। पीड़िता की शिकायत ट्रेड फेयर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एक बदमाश का चेहरा पाकिस्तानी स्टॉल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।

theft in international trade fair at Pakistan pavilion
international trade fair - फोटो : G. pal

ट्रेड फेयर पुलिस अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी महिला सपना कविता ऑबराय ने ट्रेड फेयर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हवेली दीवान, जिला मंडी बाहुदीन (पाकिस्तान) की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
theft in international trade fair at Pakistan pavilion
international trade fair - फोटो : अमर उजाला

वह दिल्ली में करोल बाग स्थित मजिस्टिक होटल में ठहरी हुई है। उसने पाकिस्तान क्रॉफ्ट को बढ़ावा देने के लिए प्रगति मैदान में ट्रेड फेयर में हाल नंबर -14 में एच-5 में कपड़े का स्टॉल लगाया था। 19  नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे एक लड़का वहां आया और शर्ट दिखाने की बात कहने लगा।

विज्ञापन
theft in international trade fair at Pakistan pavilion
international trade fair - फोटो : विवेक निगम

इस दौरान उसने उसका ध्यान भटका कर स्टाल में  टेबल की नीचे रखे उसके पैराशूट बैग को चुरा लिया। बैग में मोबाइल फोन, कॉस्टमेटिक सामान, 2000 यूएस डॉलर, सत्तर हजार भारतीय रुपये, 40 हजार पाकिस्तानी करेंसी व अन्य सामान था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed