{"_id":"5d60ebf98ebc3e93be63215f","slug":"arun-jaitley-dead-how-did-jaitley-become-so-powerful-in-modi-and-atal-bihari-vajpayee-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी वाजपेयी से नरेंद्र मोदी तक, कैसे प्रधानमंत्री के चहेते बने जेटली? 13 बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी वाजपेयी से नरेंद्र मोदी तक, कैसे प्रधानमंत्री के चहेते बने जेटली? 13 बातें
Sat, 24 Aug 2019 04:25 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 24 Aug 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी सत्ता में आने से पहले तक राज्यसभा में नेता विपक्ष की हैसियत से सधी दलीलों, पैने तर्कों और शानदार भाषणों से यूपीए सरकार को कई बार तार-तार कर चुके जेटली छात्र राजनीति के रास्ते केंद्र की राजनीति में आए। वे बीजेपी के ऐसे नेताओं में रहे, जिनके दोस्त पार्टी के भीतर भी थे, और बाहर भी। मीडिया के साथ अपने रिश्तों के कारण ही वे 1999 में भाजपा के प्रवक्ता बनें। ये तस्वीर 1999 की है।
अरुण जेटली (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
एक पंजाबी ब्रह्मण और वकील पिता की संतान जेटली उन नेताओं की श्रेणी में शामिल नहीं थे, जिन्हें राजनीति विरासत में मिली। उनके पिता महाराज किशन जेटली वकील थे। दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हुए ये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी से जुडे़ थे। 1974 में डीयू के छात्र संघ के अध्यक्ष बनें। डीयू की राजनीति के उस दौरे के कई नेता बाद में पूर्णतया राजनीति में आ गए या पत्रकार बनें। तस्वीर में दिख रही छात्र नेता पूर्णिमा सेठी बाद में दिल्ली की विधायक बन गई थीं।
अरुण जेटली (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
जेटली का विवाह संगीता जेटली से हुआ। संगीता के पिता गिरधारी लाल डोगरा जम्मू-कश्मीर के राजनीति के दिग्गज नेताओं में थे। वे 80 के दशक में जम्मू-कश्मीर सरकार में वित्तमंत्री भी रहे। जेटली की पत्नी संगीता एक गृहणी हैं। हालांकि पिछले साल जेटली ने जब अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ा तो वे प्रचार में सक्रिय दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अरुण जेटली (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
श्रीराम कॉलेज से स्नातक और दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ करने के बाद जेटली ने सुप्रीम कोर्ट से वकालत शुरू की। उन्होंने एक पैर वकालत के खांचे में रखा और दूसरा राजनीति के, और दोनों को ही साधने में सफल रहे। आपातकाल के दिनों में वे जेल भी गए। भाजपा के पुराने अवतार जनसंघ के नेताओं से वहीं पर उनकी करीबी और बढ़ी। 1980 में भाजपा के गठन के बाद वे पार्टी की दिल्ली की इकाई के सचिव और भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनें।
विज्ञापन
अरुण जेटली (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
1973 में केंद्र की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयप्रकाश नारायण और राजनारायण द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार के आंदोलन में जेटली की अहम भूमिका रही। वे जयप्रकाश नारायण द्वारा नियुक्त नेशनल कमेटी फॉर स्टूडेंट एंड यूथ ऑर्गेनाइजेशन के संयोजक थे। वे जनसंघ की राजनीति से भी जुड़े रहे और नागरिक अधिकारों के लिए चलाए गए आंदोलनों में भी सक्रिय रहे।