फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेटली के निधन के बाद एम्स से सामने आईं पहली तस्वीरें, कल होगा अंतिम संस्कार

Sat, 24 Aug 2019 04:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 24 Aug 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley News: First Photos from AIIMS after Demise of Arun Jaitley all updates in photos
अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री का कार्यभार संभालने वाले अरुण जेटली का निधन हो गया है। उन्होंने आज दोपहर दिल्ली एम्स में 12 बजकर सात मिनट पर आखिरी सांस ली। जेटली एम्स में पिछले कई दिनों से भर्ती थे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। जेटली के निधन के बाद एम्स से पहली तस्वीरें सामने आ रही हैं, देखें तस्वीरें....
Arun Jaitley News: First Photos from AIIMS after Demise of Arun Jaitley all updates in photos
अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला

उनके निधन के बाद भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा एम्स पहुंच गए हैं। जेटली के पार्थिव शरीर को जल्द ही एम्स से उनके घर ले जाया जाएगा। कल यानी 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे उनका पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 2 बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

Arun Jaitley News: First Photos from AIIMS after Demise of Arun Jaitley all updates in photos
arun jaitley - फोटो : पीटीआई

वहीं जेटली के निधन की खबर सुनने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अपना हैदराबाद दौरा खत्म कर दिया है। पूर्व वित्त मंत्री का निधन ऐसे समय पर हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार से बात की और उन्होंने उनसे अपना विदेश दौरा खत्म न करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arun Jaitley News: First Photos from AIIMS after Demise of Arun Jaitley all updates in photos
- फोटो : पीटीआई
डॉक्टर ने बताया कि जेटली की तबियत अचानक रात को  बिगड़ गई थी। देर रात उनके पेट में संक्रमण फैल गया था। काफी मशक्कत के बाद भी डॉक्टर उनकी रिकवरी करने में नाकामयाब रहे। सुबह कई टेस्ट करने और हैवी डोज देने के बावजूद भी उनका शरीर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। 
विज्ञापन
Arun Jaitley News: First Photos from AIIMS after Demise of Arun Jaitley all updates in photos
arun jaitley - फोटो : अमर उजाला

66 साल के जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को एम्स लाया गया था। एम्स ने 10 अगस्त के बाद से जेटली के स्वास्थ्य पर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया था। जेटली ने खराब स्वास्थ्य के चलते 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed