फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंसा की आग में जल उठी दिल्ली, बेकाबू होते हालात की 15 खौफनाक तस्वीरें

Tue, 25 Feb 2020 12:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Feb 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
violence in delhi clashes in North-East Delhi Security forces Delhi police see see photos
Violence in delhi - फोटो : अमर उजाला
सीएए के समर्थकों और विरोधियों के बीच रविवार को शुरू हुई हिंसा ने सोमवार को भीषण रूप ले लिया। उत्तर-पूर्वी जिले के कई थाना इलाकों में सुबह से ही पत्थरबाजी व आगजनी शुरू हो गई थी। हिंसा में दिल्ली पुलिस के हवलदार रतनलाल समेत 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि डीसीपी शाहदरा अमित शर्मा समेत दर्जनों लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने वाहनों, दुकानों, घरों के साथ भजनपुरा में पेट्रोल पंप में भी आग लगा दी। पेट्रोल बम भी फेंके गए। दोनों ही तरफ के उपद्रवियों ने गोलियां भी चलाई थीं। कई प्रदर्शनकारियों को भी गोलियां लगी हैं। 


violence in delhi clashes in North-East Delhi Security forces Delhi police see see photos
violence in delhi - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों ने परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों से भी मारपीट की। उपद्रव को देखते हुए पांच मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। इनमें जाफराबाद, मौजपुर, गोकलपुरी, शिव विहार, जौहरी एन्क्लेव शामिल हैं। पिंक लाइन की सेवा वेलकम मेट्रो स्टेशन तक ही उपलब्ध है। पुलिस ने उत्तर-पूर्वी जिले के कई थाना इलाकों में धारा-144 लगा दी है। हालत कफ्यू जैसे हो गए थे। उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से शांति कायम करने को कहा।
 
violence in delhi clashes in North-East Delhi Security forces Delhi police see see photos
violence in delhi - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता कपिल मिश्रा के ट्वीट के बाद सीएए समर्थकों ने रविवार को विरोधियों के रास्ता जाम करने का विरोध शुरू कर दिया था। दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी। हालांकि शाम के बाद हालात सामान्य हो गए थे। सोमवार सुबह मिश्रित इलाकों में दोनों पक्षों के लोग घरों से निकले और कहासुनी होने लगी। इस दौरान सीएए समर्थक रास्ता जाम करने का विरोध कर रहे थे। इसके बाद मौजपुर, कर्दमपुरी, चांद बाग व दयालपुर में दोनों ही पक्षों में पथराव व नारेबाजी शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
violence in delhi clashes in North-East Delhi Security forces Delhi police see see photos
violence in delhi - फोटो : अमर उजाला
देर शाम तक रुक-रुक कर पथराव व आगजनी चली। हालांकि पुलिस ने सभी जगह बेरीकेड्स लगाकर ऐसा इंतजाम किया था कि दोनों पक्ष अलग-अलग रहें। जाफराबाद में हुई पत्थरबाजी में एसीपी गोकलपुरी के ऑपरेटर रतनलाल को सिर में चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डीसीपी शाहदरा अमित शर्मा को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौजपुर-जाफराबाद में कई घरों में आग लगा दी गई। उपद्रवियों ने कुल मिलाकर सैकड़ों घरों के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
violence in delhi clashes in North-East Delhi Security forces Delhi police see see photos
violence in delhi - फोटो : अमर उजाला
मौजपुर में 4-5 दुकानों में आग लगाई गई। उपद्रवियों ने लूट के लिए इनके ताले तोड़ने की भी कोशिश की। जाफराबाद में उपद्रवियों ने सरेआम पिस्टल लहराई और गोलियां चलाईं। इस दौरान पुलिस बेबस नजर आई। भजनपुरा में भी दोपहर से पथराव शुरू हो गया। यहां वाहनों व घरों में आग लगा दी गई थी। देर शाम तक यहां माहौल कुछ शांत होता दिखा। दयालपुर में भी उपद्रवियों ने कई घरों व वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed