फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साक्षी-अजितेश का प्रेम विवाह: प्यार या गहरी साजिश भेदिये तो कई और भी निकले, एक और सच आया सामने

Mon, 15 Jul 2019 09:05 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Jul 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
Another big revealing about mla rajesh mishra daughter Sakshi-Ajitesh love marriage
राजेश मिश्रा (फाईल फोटो) - फोटो : social media
भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी के आरोपों से पांच दिन पहले सनसनी जरूर फैली थी लेकिन अब जैसे-जैसे एक के बाद एक राज खुल रहे हैं, उससे साफ हो रहा है कि यह मामला घर से भागकर प्रेमविवाह करने के साधारण मामले से ज्यादा कहीं पप्पू भरतौल को सबक सिखाने का था। इसका पूरा ताना-बाना बुनने में विधायक के नजदीकी रहे पार्टी के दो दिग्गज नेताओं के साथ उनके घर तक में पैठ रखने वाले उनके तथाकथित समर्थकों के नाम चर्चा में हैं। 
Another big revealing about mla rajesh mishra daughter Sakshi-Ajitesh love marriage
विधायक पप्पू भरतौल - फोटो : facebook
इन्हीं में अजितेश उर्फ अभि के साथ दूसरा नाम गौरव उर्फ अरमान सिंह का भी है जिसे पुलिस ने पिछले साल मोहर्रम के दौरान हुए बवाल में नामजदगी के आधार पर उठाकर जेल भेजा है। विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी तीन जुलाई को उस वक्त अजितेश के साथ घर छोड़कर चली गई थी, जब भरतौल अपनी पत्नी का इलाज कराने पीजीआई लखनऊ और उनका बेटा विक्की किसी और काम से दिल्ली गया हुआ था। 
Another big revealing about mla rajesh mishra daughter Sakshi-Ajitesh love marriage
Rajesh Mishra
छह दिन तक यह मामला विधायक के परिवार और उनके करीबियों के बीच ही दबा रहा, सनसनी नौ जुलाई को तब फैली जब साक्षी और अजितेश का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें साक्षी ने अजितेश के साथ घर से भागकर शादी करने का खुलासा करते हुए अपने पिता पर उन दोनों की हत्या के लिए गुंडे पीछे लगाने का आरोप लगाया। इसके बाद साक्षी का एक और वीडियो वायरल हुआ, इसमें उसने अपने पिता और भाई को अजितेश या उसके परिवार को कोई नुकसान पहुंचने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Another big revealing about mla rajesh mishra daughter Sakshi-Ajitesh love marriage
साक्षी मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद यह मामला टीवी चैनलों ने लपका तो देश भर में चर्चाओं में आ गया। विधायक पप्पू भरतौल ने इसके बाद छानबीन शुरू कराई तो पता चला कि यह सिर्फ साक्षी और अजितेश के बीच प्रेम संबंधों का ही मामला नहीं था बल्कि सुनियोजित ढंग से इसमें कुछ ऐसे लोगों ने भी अजितेश की मदद की थी जो पार्टी के कद्दावर नेता हैं। इसके बाद इस मामले में पुलिस सक्रिय हुई। 
विज्ञापन
Another big revealing about mla rajesh mishra daughter Sakshi-Ajitesh love marriage
sakshi mishra - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल मोहर्रम के दौरान हुए बवाल के बहाने भरतौल के करीबी रहे गौरव उर्फ अरमान सिंह को उठाया गया तो कई नए राज खुले। पता चला कि साक्षी को उसके घर से लेकर निकलने के बाद अजितेश लगातार फोन पर गौरव के संपर्क में रहा। गौरव दावा कर रहा है कि उसकी छह महीने से अजितेश से बोलचाल बंद थी, लेकिन तीन जुलाई से छह जुलाई के बीच ही उसकी अजितेश से दिन में कई-कई बार बातचीत हुई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed