फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किलर पत्नी की लव स्टोरी: दूसरे पति के सामने ही अंजन से पूनम की बढ़ गई थीं नजदीकियां, 2016 में की थी शादी और...

Tue, 29 Nov 2022 04:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Nov 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
Anjan Das murder case Poonam came to Delhi in search of first husband married Anjan after second husband death
Anjan Das murder case - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के पांडव नगर में श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह एक और वारदात सामने आई है। पत्नी पूनम देवी (48) ने बेटे दीपक (25) के साथ मिलकर पति अंजन दास (48) की चाकू से वारकर हत्या कर दी और शव के टुकड़े करके फ्रिज में रख दिए। मूलरूप से झारखंड निवासी पूनम देवी की पहली शादी 13 वर्ष की उम्र में आरा, बिहार निवासी सुखदेख तिवारी से शादी हुई थी। वह वह 14 वर्ष की थी तब उसकी पहले पति से एक बेटी हुई। इसके बाद उसका पति काम की तलाश में दिल्ली आ गया, मगर लौटकर नहीं गया। वर्ष 1997 में बेटी को साथ लेकर पति की तलाश में दिल्ली आ गई। यहां उसे सुखदेव नहीं मिला। इसके बाद वह त्रिलोकपुरी निवासी कल्लू से मिली और उसके साथ रहने लग गई। कल्लू से उसको एक बेटा दीपक और दो बेटियां पैदा हुईं। चार वर्ष की एक बेटी की छत से गिरकर मौत हो गई। कल्लू शराब पीता था और साथ ही कोई काम नहीं करता था।
Anjan Das murder case Poonam came to Delhi in search of first husband married Anjan after second husband death
अंजनदास और पत्नी पूनम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूनम जिस मकान में रहती थी उसी मकान में दूसरी मंजिल पर लिफ्ट मैकेनिक अंजन दास रहता था। कल्लू के कुछ नहीं करने के कारण उसकी मुलाकात अंजन से बढ़ती गई।
Anjan Das murder case Poonam came to Delhi in search of first husband married Anjan after second husband death
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी पूनम और बेटा दीपक - फोटो : अमर उजाला
लीवर फेल होने के कारण वर्ष 2016 में कल्लू की मौत हो गई। इसके बाद पूनम ने अंजन दास के साथ रहना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anjan Das murder case Poonam came to Delhi in search of first husband married Anjan after second husband death
अंजान दास का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अंजनदास के पहले से हैं आठ बच्चे
अंजन दास ने पूनम से शादी से पहले अपने विवाह की बात छिपा ली। अंजन की पहली पत्नी बिहार में रहती है। इसके पहली पत्नी से सात बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
Anjan Das murder case Poonam came to Delhi in search of first husband married Anjan after second husband death
Anjan Das murder case - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अंजन ने काम करना बंद कर दिया। उसने पूनम की जूलरी चुराकर अपनी पत्नी को बिहार में भेजना शुरू कर दिया। इस बात पर पूनम व अंजन में झगड़ा होने लगा। दीपक की वर्ष 2018 में शादी हो गई। उसका तीन वर्ष का बेटा है। वह पास में ही कमरा लेकर रहने लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed