{"_id":"5a660d6e4f1c1b8d268b5db3","slug":"akshay-kumar-reached-delhi-university-to-promote-padman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS : डीयू पहुंचे 'पैडमैन', कुछ लड़कियां हुईं बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS : डीयू पहुंचे 'पैडमैन', कुछ लड़कियां हुईं बेहोश
Tue, 23 Jan 2018 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar
- फोटो : G. pal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चारों तरफ छात्र-छात्राओं की भीड़, घंटों का इंतजार, एक फोटो खिंचवाने व हाथ मिलाने की कोशिश। दिल्ली विश्वविद्यालय में सोमवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जब खतरों के खिलाड़ी, टॉयलेट एक प्रेम कथा और रुस्तम जैसी फिल्मों के अभिनेता अक्षय कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) पहुंचे।
2 of 5
akshay kumar
- फोटो : G. pal
अपनी आगामी फिल्म पैडमैन से सुर्खियां बटोर रहे अक्षय की एक झलक पाने के लिए पूरा कैंपस थम गया। नॉर्थ कैंपस स्थित पूरे छात्रावास मार्ग पर छात्र ही छात्र नजर आए। अक्षय कुमार कैंपस अपनी फिल्म पैडमैन के प्रमोशन व वूमेन मैराथन को हरी झंडी दिखानेे के लिए पहुंचे थे।
3 of 5
akshay kumar
- फोटो : G. pal
डीयू छात्रसंघ (डूसू) सचिव व एबीवीपी की ओर से सोमवार को कैंपस में वूमेन मैराथन का आयोजन किया गया। सेनेटरी नैपकिन पर लगने वाले 14.5 फीसदी जीएसटी के विरोध में आयोजित इस मैराथन में 8 हजार छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akshay kumar
- फोटो : G. pal
छात्राओं को सेेनेटरी नैपकिन के प्रति जागरूक करने व सेनेटरी नैपकिन को करमुक्त करने के लिए आयोजित मैराथन को अक्षय ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर अभिनेता ने कहा कि सेनेटरी नैपकिन टैक्स फ्री नहीं बल्कि फ्री होनी चाहिए। उन्होंने अपनी फिल्म पैडमैन के बारे में भी बात की। यह फिल्म भी सेनेटरी नैपकिन पर आधारित है।
विज्ञापन
5 of 5
du
- फोटो : G. pal
मैराथन की शुरुआत से पहले ही भीड़ के चलते कुछ लड़कियां बेहोश भी र्हुइं। उन्हें किसी तरह से भीड़ से बाहर निकाला गया। उधर, आर्ट फैकल्टी के बाहर ऐसी कोई जगह नहीं थीं, जहां छात्र अक्षय कुमार की एक झलक पाने के लिए न खड़े थे। सुरक्षा के मद्देनजर कैंपस के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।