फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करणी सेना का ऐलान- किसी भी हालत में रिलीज नहीं होने देंगे फिल्म ‘पद्मावत’

Tue, 23 Jan 2018 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 23 Jan 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
karni sena says, they will not let padmavat to get released
padmavat - फोटो : सुदर्शन झा

राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भले ही 25 जनवरी को फिल्म पद्मावत को रिलीज करने के आदेश दिए हों, लेकिन राजपूत करणी सेना किसी भी हालत में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देगी।

karni sena says, they will not let padmavat to get released
padmavati

कालवी ने कहा कि हमने फिल्म ‘पद्मावती’ का विरोध किया था, जो मर गई है। उसकी जगह फिल्म को ‘पद्मावत’ कर दिया गया। अब इस ‘पद्मावत’ को भी मारना है। करणी सेना द्वारा शहर में मचाए गए उत्पात को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई सांप्रदायिक गुंडागर्दी नहीं है।

karni sena says, they will not let padmavat to get released
padmavati

संजय लीला भंसाली चाहते हैं कि गणतंत्र दिवस पर अव्यवस्था फैले, इसलिए 25 जनवरी को फिल्म रिलीज की जा रही है। राजपूत करणी सेना बैन से नीचे कुछ नहीं चाहती है, इसलिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बार-बार आग्रह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
karni sena says, they will not let padmavat to get released
पदमावत, दीपिका पादुकोण

प्रधानमंत्री भी मामले की संवेदनशीलता को समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म पद्मावत को दिखाने को लेकर संजय लीला भंसाली ने उन्हें एक पत्र लिखा कि वह रिलीज होने से पहले उन्हें फिल्म दिखाना चाहते हैं, लेकिन यह फिल्म कब और कहां दिखाई जाएगी, इसका कोई जिक्र नहीं है।

विज्ञापन
karni sena says, they will not let padmavat to get released
padmavati

भंसाली ने जब इस फिल्म को बनाने के लिए अनुमति मांगी थी तो कहा था कि वह ऐसी फिल्म बनाएंगे कि सबको उन पर गर्व होगा। फिल्म में रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी की ऐसी भूमिका दिखाई गई है कि राजपूत करणी सेना को उसका विरोध कराना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed