Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pollution levels crossed the 300 mark at 34 air monitoring stations in Delhi

दिल्ली: 34 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर रहा 300 के पार, डीटीयू में 410 तक पहुंचा एक्यूआई

Wed, 11 Nov 2026 10:47 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 11 Nov 2026 10:47 PM IST
सार

सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं है। कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। 27 केंद्रों पर प्रदूषण 300 के पार रहा, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में 410 दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
Pollution levels crossed the 300 mark at 34 air monitoring stations in Delhi
प्रदूषण की मार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में प्रदूषण से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शहर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर 300 के पार दर्ज किया गया। वहीं, एक इलाके में यह 400 के पार पहुंच गया। इससे साफ है कि राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ रही है। आंकड़ों के अनुसार, कुल 54 निगरानी केंद्रों में से 27 केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर 300 या उससे अधिक रहा। इनमें एक केंद्र पर यह 400 के पार पहुंच गया, जबकि 10 केंद्रों पर स्तर 350 से अधिक दर्ज किया गया। वहीं, 26 केंद्रों पर यह 300 से कम रहा। दिल्ली का समग्र आंकड़ा 282 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में सबसे अधिक 410 का स्तर दर्ज किया गया। इसके बाद चांदनी चौक में 398, छावला में 390, नॉर्थ कैंपस में 390 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 377 का स्तर दर्ज हुआ। इसके अलावा आईटीओ में 379, एनएसयूटी जाफरपुर में 373, पूसा में 370 और एनआईएच नरेला में 367 का स्तर रहा। पूर्वी दिल्ली के इलाकों में भी प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दिलशाद गार्डन स्थित इहबास में 337, विवेक विहार में 329, आनंद विहार में 317 और पटपड़गंज में 277 का स्तर दर्ज किया गया। वहीं, वसुंधरा एन्क्लेव में यह आंकड़ा 245 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed