फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला की डिलीवरी के बाद पता चला कुछ ऐसा, डर के मारे बेहोश हो गए अस्पताल के 3 स्टाफ

Sat, 15 Sep 2018 02:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 15 Sep 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
after hiv positive woman delivery 3 hospital staff fainted as before they were unaware got terrified
Baby Delivery
महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार रात एक महिला की डिलीवरी के बाद मरीज की हेल्थ रिपोर्ट देखने के बाद 'वार्ड आया' बेहोश हो गई। तीन स्टाफ को प्राथमिक उपचार देना पड़ा। बात ही कुछ ऐसी थी। उसकी रिपोर्ट में कुछ ऐसा लिखा था जिसे देखकर डॉक्टर तक के पसीने छूट गए।
after hiv positive woman delivery 3 hospital staff fainted as before they were unaware got terrified
hospital

भर्ती महिला एचआईवी पॉजिटिव है। परिजनों ने डॉक्टर और नर्स से यह बात छुपाई। डिलीवरी के बाद जब मरीज की हेल्थ रिपोर्ट और दवाई के बारे में जानकारी की गई तब इस बात का खुलासा हुआ। स्टाफ इतना नाराज हुआ कि नौबत पुलिस को बुलाने तक आ गई थी। मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अहम बात यह है कि एड्स पीड़ित महिला की डिलीवरी के लिए स्टाफ स्पेशल किट का इस्तेमाल करता है।

after hiv positive woman delivery 3 hospital staff fainted as before they were unaware got terrified
एचआईवी एड्स

अस्पताल में बृहस्पतिवार रात एक बजे मसूरी थाना क्षेत्र की एक महिला को डिलीवरी के लिए लाया गया। महिला को भर्ती होने से पहले काफी दर्द हो रहा था। मौजूदा स्टाफ महिला को सीधे लेबर रूम में ले और कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद डिलीवरी कराई। महिला ने पुत्र को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद स्टाफ ने पहले से चल रही दवाओं के बारे में जानने के लिए मेडिकल फाइल मांगी। तब परिजनों ने बताया कि महिला एचआईवी पॉजिटिव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
after hiv positive woman delivery 3 hospital staff fainted as before they were unaware got terrified
baby

यह सुनते ही मौजूद स्टाफ दहशत में आ गया। उसके बाद भी परिजन पूरी रिपोर्ट दिखाने को तैयार नहीं हुए। धमकाने के बाद रिपोर्ट की फाइल लेकर आए, जिसमें महिला के एचआईवी पीड़ित होने की पुष्टि हुई। एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही दो स्टाफ नर्स और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बेहोश हो गई। अन्य कर्मचारी भी दहशत में आ गए। तीनों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन
after hiv positive woman delivery 3 hospital staff fainted as before they were unaware got terrified
baby
हालांकि बेहोश होने की बात से सीएमएस डॉ. दीपा त्यागी ने इंकार किया है। सीएमएस का कहना है कि डिलीवरी के दौरान हालांकि स्टाफ ने ग्लब्स पहने हुए थे, लेकिन एचआईवी पीड़ित होने पर स्पेशल किट पहनकर डिलीवरी कराई जाती है। सिस्टर तो ठीक थी, लेकिन अन्य स्टाफ दहशत में आ गए और उन्होंने प्रिवेंटिव दवा दी गई। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है। स्टाफ की काउंसलिंग की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed