फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जिंदगी देने वाली हमारी बेटी जान नहीं दे सकती', ये 5 सबूत करते हैं डा. आस्था की हत्या का इशारा

Tue, 05 Mar 2019 05:32 PM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: kapil sharma Updated Tue, 05 Mar 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Aastha munjal These 5 proofs are sign of doctor murder
aastha munjal - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज डॉक्टर आस्था की मौत का मामला दूसरे दिन ही सुसाइड की जगह हत्या में तब्दील होता नजर आ रहा है। परिजनों ने स्पष्ट किया है कि उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती, उसे मारा गया है। वहीं, पुलिस ने दिल्ली सरकार से मामले में मेडिकल बोर्ड बनाने की मांग कर दी है। देखिए वो 5 सबूत, जो करते हैं डा. आस्था की हत्या का इशारा।
Aastha munjal These 5 proofs are sign of doctor murder
aastha munjal - फोटो : फेसबुक
डॉ. आस्था के केबिन से पुलिस को 10-10 एमएल दवा की तीन शीशी व दो सिरिंज मिली हैं। माना जा रहा है कि इस दवा से ही उनकी मौत हुई। वहीं जानकारों का कहना है कि इस दवा की पांच एमएल की डोज से कोई भी 10 से 15 सेकेंड में बेहोश हो सकता है। परिवार का आरोप है कि आस्था यह दवा खुद नहीं ले सकती है, किसी शख्स ने उसे दवा का इंजेक्शन दिया है।
Aastha munjal These 5 proofs are sign of doctor murder
aastha munjal - फोटो : फेसबुक
मामले की छानबीन कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को एक टीम ने महाराजा अग्रसेन अस्पताल जाकर वहां की सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की। फुटेज में 12.18 बजे आस्था अपने केबिन में जाते हुए दिख रही है। केबिन में जाते ही उसके कमरे में लाइट भी बंद हो गई। आस्था का शव उसके केबिन के बेड पर मिला था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aastha munjal These 5 proofs are sign of doctor murder
aastha munjal - फोटो : फेसबुक
चौथा सबूत ये है कि जब टीम ने आस्था का शव देखा तो उसकी आंख, नाक और कान से खून निकल रहा था। इससे साफ था कि आस्था को दवा की इतनी डोज दी गई, जिससे उसे ब्लीडिंग भी हो गई। फिलहाल अस्पताल के कमरे को सील किया हुआ है।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आस्था के केबिन से दो सिरिंज भी बरामद हुई हैं। मंगलवार को छानबीन के लिए एफएसएल की टीम आस्था के केबिन से साक्ष्य जुटाने के लिए जाएगी। 
विज्ञापन
Aastha munjal These 5 proofs are sign of doctor murder
aastha munjal - फोटो : फेसबुक
फिलहाल आस्था का शव संजय गांधी अस्पताल में सुरक्षित रखवाया गया है। मंगलवार को डीडीयू अस्पताल में मेडिकल बोर्ड शव का पोस्टमार्टम करेगा। पोस्टमार्टम में मौत के कारण, मौत का समय का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि मंगलवार को आस्था के शव का पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed