फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AAP सरकार ने बताया सिख दंगों के आरोपियों को बचाने में किसका था हाथ..

Fri, 12 Jan 2018 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Jan 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
aap's sanjay singh said bjp and congress is responsible for saving accused of anti sikh riots
आप - फोटो : SELF

आम आदमी पार्टी (आप) ने 1984 के सिख दंगों को दिल्ली के इतिहास का काला अध्याय करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस राज में इसे अंजाम दिया गया, जबकि भाजपा सरकारें आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

aap's sanjay singh said bjp and congress is responsible for saving accused of anti sikh riots
anti sikh riots

आप ने उम्मीद जताई है कि दंगा पीड़तों को अब सिर्फ सुप्रीम कोर्ट से इंसाफ मिलने की उम्मीद है। पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुये आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा के विपरीत आप पीड़ितों को हकीकत में इंसाफ दिलाना चाहती है। यही वजह रही कि 49 दिन की दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का प्रस्ताव उपराज्यपाल का भेजा था।

aap's sanjay singh said bjp and congress is responsible for saving accused of anti sikh riots
sanjay singh

संजय सिंह का कहना है कि इसी बीच सरकार चली गयी। लेकिन इसके बाद तत्कालीन कांग्रेस व उसके बाद केंद्र की भाजपा सरकार के समय मे1ं एसआईटी पर कोई प्रगति नहीं हुयी। लेकिन दिल्ली विधान सभा चुनाव से पहले नवम्बर 2014 में केंद्र सरकार ने एसआईटी के गठन की जरूरत का पता लगाने के लिये एक कमेटी का गठन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
aap's sanjay singh said bjp and congress is responsible for saving accused of anti sikh riots
संजय सिंह

फरवरी में केजरीवाल की सरकार दुबारा बनने से एक दिन पहले एसआईटी का गठन भी कर दिया। इससे आशंका बनती है कि सरकार निष्पक्ष जांच कराने के हक में नहीं थी। यही वजह है कि तीन साल बाद दुबारा सुप्रीम कोर्ट को मामले खोलने पड़े हैं।

विज्ञापन
aap's sanjay singh said bjp and congress is responsible for saving accused of anti sikh riots
supreme court

दूसरी तरफ राजौरी गार्डन के पूर्व विधायक जरनैल सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि सभी मामलों की जांच सीबीआई या किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराई जाये। इसकी वजह यह है कि मामले में दिल्ली पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed