{"_id":"59c286164f1c1bdd148b4819","slug":"aap-party-protest-against-petrol-and-diesel-prize-hike","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ AAP विधायकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ AAP विधायकों का प्रदर्शन
Thu, 21 Sep 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आप पार्टी का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य लाभ लेकर दिल्ली वापस लौटते ही पार्टी सक्रिय हो गई है। बुधवार को पार्टी के विधायक सड़कों पर उतरे। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ शास्त्री भवन के सामने प्रदर्शन किया। विधायकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने विधायकों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
2 of 5
आप पार्टी का प्रदर्शन
इससे पहले सुबह पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं व विधायकों की बैठक हुई। इसमें पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों पर चिंता जाहिर करते हुए पेट्रोलियम मंत्री को ज्ञापन देने की रणनीति तैयार की गई। इसके बाद पार्टी नेताओं व विधायकों ने शास्त्री भवन की तरफ कूच किया। इसकी अगुवाई दिल्ली सरकार के मंत्री व दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल कर रहे थे।
3 of 5
protest shimla
शास्त्री भवन के सामने पहुंचने पर विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। केंद्र सरकार को महंगाई रोकने पर पूरी तरफ नाकाम बताया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने विधायकों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। हालांकि, एक प्रतिनिधिमंडल ने पेट्रोलियम मंत्रालय में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
demo pic
गोपाल राय ने इस मौके पर बताया कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि तेल कंपनियों को निर्देश देकर दाम कम कराए। अगर सरकार उनकी मांग को अनसुना करती है, तो पार्टी देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
5 of 5
demo pic
कांग्रेस बनाएगी मानव श्रृंखला
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस बृहस्पतिवार को पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरेगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाएंगे। मंडी हाउस से संसद मार्ग तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। दिल्ली सरकार के वैट बढ़ाने का भी विरोध किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।