फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: 80 किलो का है सबसे महंगा बकरा, जानिए कीमत

Thu, 24 Sep 2015 02:03 PM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन

PHOTOS: 80 किलो का है सबसे महंगा बकरा, जानिए कीमत

80 kilo goat is most expensive in gurgaon for bakrid

शुक्रवार को होने वाली बकरीद की तैयारियां जोरो पर हैं। आखिरी दिनों में बकरों की मंडियां गुलजार हैं। जिन्होंने अभी तक कुर्बानी के लिए जानवर नहीं खरीदा था, वो अब बाजार का रुख कर रहे हैं। बाजार में 14 से 75 हजार तक के बकरे मौजूद हैं। सेवईयां और मेवे की दुकानें सज चुकी हैं। लोग इत्र, मेवे के साथ नए कपड़ों की खरीददारी में जुटे हैं।

PHOTOS: 80 किलो का है सबसे महंगा बकरा, जानिए कीमत

80 kilo goat is most expensive in gurgaon for bakrid

ईद-उल-जुहा की नमाज के लिए मस्जिदों और ईदगाह में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार में सबसे महंगा बकरा करीब 80 किलो का है। पिछले साल के मुकाबले इस बार बकरे के दामों में उछाल है। आखिरी समय में कीमत में और उछाल देखने को मिल रहा है। शहर के सदर बाजार स्थित बकरा बाजार में बकरों की कीमत 14 हजार से लेकर 75 हजार रुपये तक है। सबसे महंगा बकरा करीब 80 किलो का है।

PHOTOS: 80 किलो का है सबसे महंगा बकरा, जानिए कीमत

80 kilo goat is most expensive in gurgaon for bakrid

व्यापारी सद्दाम कहते हैं कि 80 किलोग्राम का तंदुरुस्त बकरा दिन में डेढ़ किलो चना और पांच किलोग्राम पत्ते खाता है। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक और मौसमी का जूस भी पीता है। महंगे बकरे के साथ ही 30 और बकरे लेकर आए शमीम अहमद ने बताया कि बकरे को तंदुरुस्त करने के लिए शुरू से ही उसकी खुराक अच्छी रखनी पड़ती है। मेवाती, जाफराबादी, जमुनापारी नस्ल के बकरे लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इनकी खुराक भी अधिक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

PHOTOS: 80 किलो का है सबसे महंगा बकरा, जानिए कीमत

80 kilo goat is most expensive in gurgaon for bakrid

लोगों को आकर्षित करने के लिए कई कारोबारियों ने बकरे का नाम भी दिया है। नाम वाले, 786 और पीठ पर चांद बने बकरों की कीमत व्यापारी अधिक वसूल रहे हैं। बकरा व्यापारी अजीमुल्ला कहते हैं कि सल्लू मियां, सोना, जब्बू की मांग भी काफी है। ये जानवर खरीदकर नहीं लाए गए हैं, इन्हें घर में ही पाला गया है।

विज्ञापन

PHOTOS: 80 किलो का है सबसे महंगा बकरा, जानिए कीमत

80 kilo goat is most expensive in gurgaon for bakrid

साल भर इस पर मेहनत की गई है, इसलिए अधिक कीमत ली गई है। जामा मस्जिद के इमाम कहते हैं शरीयत के मुताबिक तंदुरुस्त जानवर कुर्बानी के लिए वाजिब है। स्पेशल नाम का कुर्बानी से कोई ताल्लुक नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed