संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के पहले दिन यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में करीब 3900 चालान किए। कई जगह सख्ती रही तो कहीं लापरवाही भी नजर आई। इसी के साथ दिल्ली सरकार की ओर से नोटिफकेशन जारी नहीं होने के कारण ट्रैफिक पुलिस के हवलदार (प्रधान सिपाही) की शक्तियां भी खत्म हो गई हैं। रविवार को हवलदारों ने एक भी चालान नहीं किया। ट्रैफिक पुलिस के जेडो (सब इंस्पेक्टर व असिस्टेंड सब-इंस्पेक्टर) व सर्किल इंस्पेक्टर ने ही चालान किए।
दिल्ली में पहले दिन कटे 3900 चालान, हवलदार की 'शक्ति' समाप्त, कैश का विकल्प खत्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस ने पहले दिन सभी चालान वर्चुअल कोर्ट के किए गए। दरअसल, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालक का एक कागजात चालान आदि जब्त कर लिया जाता है और पुलिस उसे कोर्ट जाने के लिए कहती है। इसके बाद चालक के मोबाइल पर एक मैसेज जाएगा, जिसमें पता चलेगा कि उसका कितने रुपये का चालान हुआ है और उसे किस दिन कोर्ट में जाना है।
चालान करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी नजर
भ्रष्टाचार को रोकने के लिए संशोधित व्हीकल एक्ट के तहत चालान करने वाले पुलिस अफसरों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पीआरजी व विजिलेंस विभाग की टीम नियमित चेकिंग करेगी। ऐसा इसलिए कि जुर्माना राशि बढ़ गई है। कहीं ऐसा न हो कि पुलिसकर्मी पैसा लेकर नियम तोड़ने वाले को छोड़ दे। चेकिंग में पकड़े गए पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई तय है।