फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभी भी सुलग रहा चांदनी चौक: भागीरथ पैलेस की 150 दुकानें जलीं, 500 करोड़ का नुकसान, जर्जर इमारत टूटकर गिरीं

Fri, 25 Nov 2022 08:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Nov 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
150 shops of Bhagirath Palace burnt loss of 500 crores
दुकानों से निकलता धुंआ - फोटो : amar ujala

चांदनी चौक की भागीरथ पैलेस मार्केट में बृहस्पतिवार रात लगी आग पर शुक्रवार को भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। बंद दुकानों में अभी भी आग सुलग रही है। बचाव का कार्य जारी है। पानी की धार से कई जर्जर इमारतों के हिस्से गिर गए। आग को पूरी तरह से बुझाने में दो दिन का वक्त लग सकता है। दमकल की 40 गाड़ियां और करीब 250 दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। अभी तक 150 दुकानें जलने से करीब 500 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। बचाव कार्य के बीच बाजार के दूसरे हिस्सों को भी बंद रखा गया। आशंका जताई जा रही है कि बिजली के तार में शार्ट सर्किट से हादसा हुआ है।

150 shops of Bhagirath Palace burnt loss of 500 crores
सामान जलकर हु़आ राख - फोटो : amar ujala

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर रात आग लगने के दौरान दुकानें बंद हो गईं थीं। बाजार में कोई नहीं था। दुकानों के बाहर सोने वाले मजदूर व सुरक्षाकर्मी आग लगते ही सुरक्षित निकल गए थे। भागीरथ मार्केट में बिजली का सामान व उपकरण बेचने की दुकानें हैं। बृहस्पतिवार रात 9:19 बजे एक दुकान में आग लगी जो देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने एक के बाद एक कई दुकानों को चपेट में ले लिया। ऊंची लपटों के बीच धमाकों की आवाजें भी आने लगीं। दमकल की करीब 40 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गईं, लेकिन आग अन्य दुकानों में फैलती चली गई। इसके बाद आग को सीरियस श्रेणी का घोषित कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग करीब 15 छोटी बड़ी इमारतों में फैली हुई है। एक इमारत में तीस से अधिक दुकानें और गोदाम हैं। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पाने में दो दिन लग सकते हैं। दमकल अधिकारी ने बताया कि दोपहर बाद दमकलकर्मियों ने आग को नियंत्रित कर लिया, लेकिन पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। बंद दुकानों में आग सुलग रही है। दुकानों के शटर तोड़कर आग बुझाने का काम जारी है। एक दमकलकर्मी घायल भी हो गया।

एक गली में स्थित करीब डेढ़ सौ दुकानें और गोदाम पूरी तरह जल गए हैं। तीन से चार इमारतों के हिस्से टूटकर गिर रहे हैं। आग में करीब पांच सौ करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। - अजय शर्मा, अध्यक्ष, दिल्ली इलेक्ट्रिकल ट्रेडर एसोसिएशन

 

150 shops of Bhagirath Palace burnt loss of 500 crores
आग पर काबू पाने में जुटा दमकल विभाग - फोटो : amar ujala
आंखों के सामने जलती रही दुकान पर कुछ नहीं कर पाए
सबसे पहले दुकान नंबर-1868 में आग लगने की सूचना मिली तो मौके पर मौजूद लोगों ने आग लगने का वीडियो दुकानदारों के स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया। आग तेजी से अन्य दुकानों में फैल रही थी। इसे देखकर दुकानदार तुरंत घरों से चांदनी चौक पहुंचने लगे। कई दुकानदारों के साथ उनके परिवार वाले भी थे। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। हर शख्स अपनी दुकान को किसी तरह आग से बचाना चाहता था, लेकिन आग और जर्जर इमारतें होने से पुलिस और दमकल कर्मियों ने किसी को भी वहां जाने की इजाजत नहीं दी। दुकानदार आंखों के सामने सामान को जलते देख रहे थे, लेकिन कुछ कर नहीं पा रहे थे।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
150 shops of Bhagirath Palace burnt loss of 500 crores
आग पर काबू पाने में जुटा दमकल विभाग - फोटो : amar ujala.
बिजली के सामान के कारण आग ने लिया भयावह रूप
भागीरथ पैलेस को इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के लिए जाना जाता है। दुकानों में बिजली का सामान होने से आग ने पलक झपकते ही भयावह रूप ले लिया। दमकलकर्मी इस कोशिश में जुटे थे कि आग किसी तरह आगे न बढ़े। हालात को देखते हुए मौके पर हाईड्रोलिक क्रेन के अलावा रिमोट कंट्रोल से चलने वाले रोबोट को भी बुलाया गया।


 
विज्ञापन
150 shops of Bhagirath Palace burnt loss of 500 crores
दुकानों से निकलता धुंआ - फोटो : amar ujala

चांदनी चौक की सुंदरता के लिए लगे पत्थर बने अवरोधक
दुकानदारों ने बताया कि जिस गली में आग लगी, उसके भीतर दमकल की गाड़ियों को ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। चांदनी चौक की सुंदरता के लिए सड़क के किनारे लगे पत्थरों की वजह से गाड़ियां अंदर नहीं जा पा रही थीं। पत्थरों को तोड़ने में काफी समय लगया। इसके बाद ही दमकल की गाड़ियां अंदर जा सकीं। तब तक कई इमारतों में आग फैल चुकी थी। दमकल अधिकारियों ने बताया कि गली के बाहरी हिस्से तक दो गाड़ियां ही पहुंच पाईं। गली में पाइप की मदद से छतों से आग बुझाने की कोशिश की गई। जर्जर इमारतों की ईंटें गिरने से अभी दुकानों के भीतर जाना संभव नहीं हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed