फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2000 और 500 के नोट पर 15 ऐसे निशान, जो बता देते हैं असली है या नकली

Tue, 26 Nov 2019 07:28 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 26 Nov 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
15 marks on 2000 and 500 notes, identity of fake or real
500 का नोट - फोटो : आरबीआई
क्या आप नए नोटो की असली-नकली पहचान कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि नोट पर कितने ऐसे निशान हैं जिनकी जांच करने के बाद उसके असली होने की जानकारी मिल सकती है? अगर नहीं, तो प्रगति मैदान में चल रहे 39वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आपको ये सभी जानकारी मिल सकती हैं।




 
15 marks on 2000 and 500 notes, identity of fake or real
दो हजार का नोट
मेले में आरबीआई की ओर से एक विशेष स्टॉल लगाया है जिसमें नए नोटो की पहचान के अलावा कटे फटे नोट किन नियमों के आधार पर बैंकों में चलाए जा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किस तरह आपके बैंकिग स्टेट्स को मजबूत बना सकता है, इत्यादि तमाम जानकारियां आपको स्टॉल पर उपलब्ध हो सकेंगी।

 
15 marks on 2000 and 500 notes, identity of fake or real
दस रुपये का नोट - फोटो : r
काउंटर पर मौजूद आरबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि 2000 और 500 के नोट पर करीब 15-15 ऐसे निशान हैं जिनकी पहचान करने से नोट की असलियत सबके सामने आ सकती है। इसमें सबसे बड़ी पहचान ओमरोन एंटी है जो महात्मा गांधी के फोटो के ठीक ऊपर सफेद रंग के गोलों के रुप में हैं। अगर कोई नोट की फोटोकॉपी करता है तो इन निशान के जरिए उसे पकड़ा जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
15 marks on 2000 and 500 notes, identity of fake or real
पांच सौ रुपये का नोट - फोटो : r
वहीं नोट पर दृष्टिहीन लोगों के लिए दिए पहचान चिन्ह अशोक स्तंभ से ठीक ऊपर स्थित है। नोट के दोनों ही छोर पर दृष्टिहीन लोगों की पहचान के लिए दो अलग अलग चिन्ह दे रखे हैं। इनके अलावा-
  • सीथ्रू रजिस्टर आरपार मिलान मुद्रणद्घ
  • मूल्यवर्ग अंक की छिपी हुई प्रतिमा
  • महात्मा गांधी के चित्र में जगह का बदलाव
  • रंग परिवर्तक सुरक्षा धागा
  • छोटे से बढ़ते आकार के अंक
  • रुपये का चिन्ह रंग परिवर्तक स्याही के साथ
  • अशोक स्तंभ
  • वाटर मार्क
  • भारत सरकार की गारंटी
  • गर्वनर के हस्ताक्षर सहित वचन खंड
  • मूल्यवर्ग अंक देवनागरी में 

 
विज्ञापन
15 marks on 2000 and 500 notes, identity of fake or real
दो हजार का नोट - फोटो : r
नोट के पिछले भाग पर वर्ष, स्वच्छ भारत का लोगो, भाषा पैनल, मूल्यवर्ग अंक देवनागरी में और ओमरोन एंटी निशान भी दे रखे हैं। इन सभी के मिलान से नोट की असलियत का पता लगाया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed