फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड : कोटद्वार में देर रात कॉलेज तक पहुंची जंगलों की आग, राख हुए चार कमरे, तस्वीरें

Sat, 10 Apr 2021 03:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 10 Apr 2021 03:10 PM IST
सार

आग में कॉलेज के चार कमरे और उसमें रखा सारा फर्नीचर व सामान खाक हो गया। वहीं उत्तराखंड के जंगल लगातार आग की भेंट चढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Wildfire in uttarakhand : inter college burnt in forest fire at kotdwar, photos
जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कोटद्वार में एसजीआरआर इंटर कॉलेज जंगल की आग में राख हो गया। घटना शुक्रवार देर रात की है। जब तहसील ब्लॉक दुगड्डा स्थित एसजीआरआर इंटर कॉलेज तक जंगल की आग पहुंच गई। आग में कॉलेज के चार कमरे और उसमें रखा सारा फर्नीचर व सामान खाक हो गया। उत्तराखंड के जंगल लगातार आग की भेंट चढ़ रहे हैं। वहीं शनिवार को  नैनीताल मार्ग बेलुवाखान के पास जंगलों की आग की चपेट में आकर एक पेड़ रास्ते पर गिर गया। जिस रास्ता बंद हो गया और दोनों ओर वाहन फंस गए। हालांकि बाद में पेड़ हटाकर रास्ता खोल दिया गया। अस्कोट (पिथौरागढ़) के सोनीपातल में जंगल की आग से चार मकान जल गए। घरो में रखा सारा सामान जल गया। चंपावत में मानेश्वर के जंगल और देवराड़ी बैंड खूना के पास के जंगल में लगी आग से आधे हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा जल गई है। बागेश्वर के कांडा के भद्रकाली गांव में जंगल की आग से गेहूं की खड़ी फसल जल गई है। पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत लेकमकांडा के सोनी पातल तोक के जंगलों में भीषण आग लग गई, जो घरों तक पहुंच गई। चार मकान आग की भेंट चढ़ गए। ग्राम प्रधान ने बताया कि घरों में रखे बर्तन और जरूरी सामान पूरी तरह जल गया है। परिवार के लोग दूसरी जगह रहते हैं। इस कारण जनहानि नहीं हुई।

Wildfire in uttarakhand : inter college burnt in forest fire at kotdwar, photos
जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला

चंपावत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। आग से वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है। चंपावत में मानेश्वर के जंगल और  देवराड़ी बैंड खूना के पास के जंगल में लगी आग से आधे हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा जल गई है।

Wildfire in uttarakhand : inter college burnt in forest fire at kotdwar, photos
जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला

बाराकोट ब्लॉक के पम्दा के जंगल में लगी आग की चपेट में आने से दो घास के लुट्टे और ग्रामीणों की जलौनी लकड़ियां जल गईं। चंपावत में मानेश्वर और चंपावत-लोहाघाट मार्ग पर देवराड़ी बैंड खूना के समीप के जंगल में रात को लगी आग से करीब आधे हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा जल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wildfire in uttarakhand : inter college burnt in forest fire at kotdwar, photos
जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला

बाराकोट विकासखंड के पम्दा के जंगल में लगी आग शुक्रवार को आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गई। ग्रामीणों के घास के लुट्टे और जलौनी लकड़ियां जल गईं। ग्रामीणों ने बताया कि घास और जलौनी लकड़ी जलने से महिलाओं की साल भर की मेहनत बर्बाद हो गई है। वनों में लगी आग की रोकथाम के लिए चंपावत डिवीजन में एनडीआरएफ की 21 सदस्यीय टीम तैनात की गई है। 

विज्ञापन
Wildfire in uttarakhand : inter college burnt in forest fire at kotdwar, photos
जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर के भद्रकाली ग्राम पंचायत के पाटाडुंगरी गांव के जंगल की आग गेहूं के खेतों तक पहुंच गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी फसल जल चुकी थी। कपकोट के शिखर की पहाड़ी में अचानक आग लग गई। जिले में शीतकाल से अब तक जंगल में आग लगने की 130 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। करीब दो सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed