{"_id":"6afff02227adbf9e7b0e99f7","slug":"up-cm-yogi-adityanath-mother-savitri-devi-passes-away-uttarakhand-kotdwar-rishikesh-news-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, लंबे समय से थीं बीमार, पैतृक गांव में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, लंबे समय से थीं बीमार, पैतृक गांव में ली अंतिम सांस
Fri, 20 Nov 2026 12:36 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:36 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार में शोक की खबर है। उनके पैतृक गांव पंचूर में सावित्री देवी ने अंतिम सांस ली। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां हरिद्वार में की जाएंगी।
विज्ञापन
सीएम योगी की माता का निधन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है। वह पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास में रहती थीं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...हरिद्वार: शहर की सहन क्षमता हुई आधे से भी कम, पर्वत मंथन कॉन्क्लेव में जारी की गई रिपोर्ट, बिगाड़ा संतुलन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी का अंतिम संस्कार कल शनिवार को हरिद्वार में किया जाएगा।
विज्ञापन
