Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar carrying capacity falls to less than half due to environmental changes poor Management

हरिद्वार: शहर की सहन क्षमता हुई आधे से भी कम, पर्वत मंथन कॉन्क्लेव में जारी की गई रिपोर्ट, बिगाड़ा संतुलन

Fri, 20 Nov 2026 11:14 AM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 20 Nov 2026 11:14 AM IST
सार

हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच धर्मनगरी के संसाधनों और व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ता जा रहा है। एक नए अध्ययन में सामने आया है कि हरिद्वार की प्रभावी क्षमता उसकी भौतिक क्षमता के मुकाबले आधे से भी कम रह गई है। पर्यावरणीय बदलाव और प्रबंधन की कमजोरियों को इसकी प्रमुख वजह बताया गया है।

विज्ञापन
Haridwar carrying capacity falls to less than half due to environmental changes poor Management
हरिद्वार में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी हरिद्वार में हर साल कांवड़ यात्रा, कुंभ और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। पर्यटक-श्रद्धालुओं के लगातार बढ़ते दबाव के बीच शहर की वहन क्षमता (कैरिंग कैपेसिटी) आधे से भी कम रह गई है। पर्वत मंथन कॉन्क्लेव में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने इसकी रिपोर्ट जारी की है। क्षमता घटने के मुख्य कारक बदली पर्यावरणीय परिस्थिति और कमजोर प्रबंधन को बताया गया है।

विज्ञापन

अध्ययन के अनुसार, 24.99 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में उपलब्ध कुल स्थान के आधार पर शहर की भौतिक क्षमता 36,98,401 लोगों की आंकी गई है। जब इसमें पर्यावरणीय और मौसमी बाधाओं को जोड़ा जाता है, तो वास्तविक क्षमता घटकर 29,17,704 पर आ जाती है। सबसे बड़ी गिरावट प्रबंधन के स्तर पर देखने को मिलती है, जिसके बाद शहर की प्रभावी क्षमता महज 14,39,446 लोगों की ही रह गई है।

विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि अगले वर्ष शुरू होने जा रहे कुंभ के अलावा कांवड़ और प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान उमड़ने वाली करोड़ों की भीड़ को देखते हुए यदि समय रहते स्वच्छता, पार्किंग, सीवरेज और घाट प्रबंधन को दुरुस्त नहीं किया गया, तो धर्मनगरी की व्यवस्थाओं पर दबाव और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

क्यों घट रही है हरिद्वार की क्षमता

रिपोर्ट में क्षमता घटने के पीछे मुख्य रूप से दो बड़ी वजह पर्यावरणीय चुनौतियां और प्रबंधन की कमियां बताई गई हैं। बारिश के दिनों में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से घाटों का सुरक्षित क्षेत्र कम हो जाता है। कई बार घाट बंद करने पड़ते हैं। इसके अलावा बाढ़ क्षेत्र, भीषण गर्मी और पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील व नो-कंस्ट्रक्शन जोन के कारण उपलब्ध स्थान का पूरा उपयोग नहीं हो पाता।

दूसरी ओर, शहर में आने वाले लाखों यात्रियों के अनुपात में मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है। घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ेदानों और चेंजिंग रूम की सीमित संख्या भीड़ को संभालने की क्षमता को सीधे तौर पर कम करती है। इसके अलावा, पेयजल आपूर्ति की निरंतरता, सीवरेज नेटवर्क का दायरा, वेस्टवाटर ट्रीटमेंट, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, कचरा संग्रहण व रीसाइक्लिंग, पार्किंग, ठहरने की व्यवस्था और यातायात सुगमता जैसे आठ प्रमुख मानकों पर प्रबंधन कमजोर होने से शहर की प्रभावी क्षमता घटकर 14.39 लाख पर सिमट गई है।

क्या होते हैं क्षमता के तीन स्तर

-भौतिक क्षमता (36.98 लाख) : आवासीय, व्यावसायिक, शैक्षणिक, संस्थागत, खुले मैदानों और धार्मिक स्थलों (घाट व मंदिर) के कुल उपलब्ध क्षेत्रफल और प्रति व्यक्ति आवश्यक जगह के आधार पर तय की गई अधिकतम सीमा।

-वास्तविक क्षमता (29.17 लाख) : भौतिक क्षमता में से बाढ़, बारिश में जलस्तर बढ़ने और गर्मी जैसी प्राकृतिक सीमाओं को घटाने के बाद बची क्षमता।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी का इंतजार, 21 दिन पहले सौंपा था

-प्रभावी क्षमता (14.39 लाख) : वास्तविक क्षमता पर पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, पार्किंग और यातायात जैसी प्रबंधन व्यवस्थाओं की मौजूदा स्थिति का आकलन करने के बाद प्राप्त अंतिम क्षमता, जिसे शहर सुरक्षित रूप से संभाल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed