{"_id":"607126ef8ebc3edb537309ad","slug":"uttarakhand-tirath-government-completes-30-days-today-political-ruckus-due-to-decisions-and-statements-continues","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीरथ राज के 30 दिन पूरे: मुख्यमंत्री के फैसलों और बयानों से लगातार जारी है सियासी हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरथ राज के 30 दिन पूरे: मुख्यमंत्री के फैसलों और बयानों से लगातार जारी है सियासी हंगामा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 10 Apr 2021 02:00 PM IST
सार
नौकरशाही की मनमानी के चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की पहली बैठक में साफ कर दिया कि वे नियमों की किताबें नहीं पढ़ेंगे बल्कि जनता के चेहरों के देखकर फैसले करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को अपने कार्यकाल के 30 दिन पूरे कर लिए हैं। इस दौरान एक के बाद एक विवादित बयान, उनके कोरोना संक्रमित होने, लंबे एकांतवास में सक्रिय रहते हुए कामकाज करने से लेकर त्रिवेंद्र राज के फैसलों को पलटने का सिलसिला थमा नहीं है। हालांकि विपक्षी विधायकों की सुध लेने का निर्णय लेकर मुख्यमंत्री चुनावी साल में उनका भी दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं। अमर उजाला ने 30 दिन के कार्यकाल पर कुछ यूं रोशनी डाली...
जनमुखी छवि बनाने की कोशिश
नौकरशाही की मनमानी की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की पहली बैठक में साफ कर दिया कि वे नियमों की किताबें नहीं पढ़ेंगे, बल्कि जनता के चेहरों के देखकर फैसले करेंगे। ऐसा कहकर उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि उन्हें आम जनता की फिक्र है। चुनावी साल के दबाव में मुख्यमंत्री का लगातार इसी बात पर जोर है।
नाराज साधु संतों को संतुष्ट करने पर जोर
मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कुंभ मेले को लेकर नाराज साधु संतों को मनाने के अभियान पर हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद से वह कई बार हरिद्वार का दौरा कर चुके हैं। हर दौरे में वह संत समाज के कहने के अनुरूप फैसले कर रहे हैं।
2 of 5
मुख्यमंत्री ने किया गंगा पूजन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
हाल ही में उन्होंने 2010 की तर्ज पर अखाड़ों को कुंभ मेला क्षेत्र में भूमि आवंटित करने के निर्देश दिए। हालांकि कुंभ स्नान के लिए लोगों को बेरोक-टोक आने देने के बयान के बाद उन्होंने सुधार किया कि सबको कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा।
3 of 5
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत
- फोटो : एएनआई फाइल फोटो
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की चर्चा त्रिवेंद्र राज के फैसलों को पलटने के लिए भी हो रही है। सत्ता की कमान संभालते ही उन्होंने गैरसैंण मंडल का फैसला स्थगित करने और देवस्थानम बोर्ड के फैसले पर विचार करने की घोषणा की। कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज पर त्रिवेंद्र सरकार ने रोक लगाई तो तीरथ रावत ने इसके लिए बजट जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तीरथ सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
कर्मकार कल्याण बोर्ड में त्रिवेंद्र सरकार ने नया अध्यक्ष व सचिव बैठाया तो तीरथ ने सचिव को बदल दिया। त्रिवेंद्र सरकार में कद्दावर अधिकारियों की भी विदाई कर दी। शुक्रवार को देवस्थानम बोर्ड से 51 मंदिरों को बाहर रखने की घोषणा की। त्रिवेंद्र राज के सभी दायित्वधारियों को भी एक झटके में बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
तीरथ सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
जनमुखी छवि बनाने की कोशिश की बीच मुख्यमंत्री अपने बयानों को लेकर विवादित रहे। सोशल मीडिया पर उनके बयान खूब ट्रोल हुए। फटी जींस को लेकर वे विपक्ष की आलोचनाओं के निशाने पर आ गए। कोविडकाल में अधिक बच्चों वालों को ज्यादा राशन और देश में अमेरिकी साम्राज्य को लेकर दिए गए बयान को लेकर भी वह विरोधियों के निशाने पर रहे। इसके बाद हरिद्वार में एक कार्यक्रम में उनका बनारस में कुंभ को लेकर दिया गया बयान भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।